मध्य प्रदेश

कभी ली थी एयर होस्टेस की ट्रेनिंग, अब बनीं HP की पहली महिला ट्रक ड्राइवर, कौन हैं नेहा ठाकुर?


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली नेहा ठाकुर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पुरुष प्रधान माने जाने वाले ट्रक ड्राइविंग पेशे में कदम रखकर उन्होंने एक नई मिसाल पेश की है. नेहा को हिमाचल प्रदेश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने अपने जुनून को करियर बनाकर समाज की पारंपरिक सोच को चुनौती दी है.

नेहा का बचपन ट्रकों और लंबी यात्राओं के बीच बीता. उनके पिता पेशे से ट्रक चालक हैं और बचपन से ही नेहा को ट्रकों के प्रति विशेष लगाव था. पिता के संघर्ष और मेहनत ने उन्हें प्रेरित किया. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने चंडीगढ़ में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग भी ली, लेकिन उनका मन हमेशा पहाड़ी सड़कों और ट्रक ड्राइविंग की दुनिया की ओर खिंचता रहा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में 3 महीने में 2 हजार और शिक्षकों की भर्ती, CM सुक्खू का ऐलान

ट्रक चलाते हुए बनाई अलग पहचान

साल 2022 में नेहा ने ट्रक ड्राइवर बनने का फैसला किया. इस दौरान परिवार, खासकर उनके पिता ने उनका पूरा साथ दिया. उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपने सपने को चुना और आज ट्रक चलाते हुए अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं.

डेली बनाती हैं वीडियो

सोशल मीडिया पर भी नेहा की अच्छी खासी लोकप्रियता है. वह अपने सफर, पहाड़ी रास्तों, ट्रक संचालन और दैनिक अनुभवों से जुड़े वीडियो साझा करती हैं. हाल ही में एक चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे पहाड़ी मार्ग पर ट्रक चलाने का उनका वीडियो वायरल हुआ, जिसे लोगों ने खूब सराहा.

‘सफलता के लिए जुनून जरूरी’

नेहा का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है. उनकी कहानी उन युवाओं, विशेषकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रही है जो पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: CM सुक्खू ने दिलाई एंटी चिट्टा शपथ, कहा- हर वर्ग का सहयोग जरूरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button