खबर

रवीना टंडन का 25 साल पुराना गाना, इंडियाज बेस्ट डांसर में हॉरर बनाकर किया परफॉर्म, एक्ट्रेस ने की शिकायत | Raveena Tandon 25-year-old song performed with horror theme on India’s Best Dancer actress voices displeasure



नई दिल्ली:

रवीना टंडन ने अपनी 25 साल पुरानी फिल्म अक्स के गाने ‘आजा गुफाओं में आ’ के रीक्रिएशन पर ऐतराज जताया और इसे हॉरर सॉन्ग मानने से इनकार किया है. उनका कहना है कि यह गीत डरावना नहीं, बल्कि बेहद खूबसूरत और महिलाओं की शक्ति को दर्शाने वाला गीत है. हाल ही में रवीना टंडन डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 के सेमीफाइनल एपिसोड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इस दौरान प्रतियोगी गीतांजलि और कोरियोग्राफर अनुराधा ने ‘आजा गुफाओं में आ’ और ‘ये रात’ गीतों पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने जजों और रवीना टंडन को प्रभावित कर दिया. 

रवीना टंडन ने इंडियाज बेस्ट डांसर में बताई शिकायत 

रवीना ने परफॉर्मेंस को “फ्लॉलेस” बताते हुए एक शिकायत भी जाहिर की. उन्होंने कहा कि प्रस्तुति में एक बेहद खूबसूरत लड़की को जरूरत से ज्यादा डरावने रूप में दिखाया गया. रवीना टंडन ने कहा, “ये बच्चे बहुत खूबसूरत हैं. मेरी पूरी प्रस्तुति से सिर्फ एक शिकायत है. मेरे लिए यह परफॉर्मेंस पूरी तरह शानदार थी, लेकिन इतनी खूबसूरत बच्ची को इतना डरावना क्यों बना दिया गया? असल में यह कोई हॉरर सॉन्ग नहीं था. 

ये भी पढ़ें- 90s की वेडिंग कैसेट्स में जरुर होगा 1996 में आई फिल्म का गाना, अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज का छाया जादू, कहलाता है पॉपुलर वेडिंग सॉन्ग

आगे उन्होंने कहा, आजकल ज्यादातर कोरियोग्राफर जब इस गाने को दोबारा प्रस्तुत करते हैं तो इसे हॉरर फॉर्मेट दे देते हैं, जबकि यह गीत अपने गायन और प्रस्तुति के कारण बेहद खूबसूरत है.”

इस तरह का गीत नहीं बना

उन्होंने कहा कि इस तरह का गीत फिर कभी नहीं बना. रवीना के अनुसार, इस गाने की कोरियोग्राफी राजू सुब्रमण्यम ने की थी और इसका भाव महिलाओं की शक्ति से जुड़ा हुआ था. इसे नकारात्मक नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है.” ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- बीआर चोपड़ा को बूढ़ी महिला से मिला आइडिया, 30 साल बाद 2003 में आई फिल्म में पिरोया, 7 में से तीन को अमिताभ बच्चन ने गाया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button