खबर

रजनीकांत की जेलर 2 से उठा नए विलेन का पर्दा! सिगार पीते हुए हुई धांसू एंट्री, मेकर्स ने जारी किया पहला किरदार | rajinikanth jailer 2 unveils new villain dileep suraj venjaramoodu makes a powerful entry with cigar makers reveal first character



साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2′ को लेकर आखिरकार बड़ा अपडेट सामने आ गया है. फिल्म के मेकर्स ने शुक्रवार को इसके किरदारों से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है. साल 2023 में आई ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था और अब इसके सीक्वल का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. नए अपडेट में मलयालम एक्टर सूरज वेंजारामूडु की पहली झलक सामने आई है, जो फिल्म में दिलीप नाम का किरदार निभा रहे हैं. वीडियो में उनका अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है और वह सिगार पीते हुए कार से बाहर निकलते दिखते हैं. 

सिगार पीते नजर आए सूरज वेंजारामूडु

‘जेलर 2′ में सबसे पहले सूरज वेंजारामूडु के किरदार को पेश किया गया है. वह फिल्म में दिलीप के रोल में नजर आएंगे. सामने आए वीडियो में सूरज कार से बाहर निकलते हैं और उनके हाथ में सिगार दिखाई देता है. उनका लुक भी पहले के मुकाबले काफी बदला हुआ है. हालांकि, उनके किरदार की कहानी और रजनीकांत के किरदार से उनका क्या कनेक्शन होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है. 

मेकर्स ने किरदारों को एक-एक करके पेश करने का फैसला किया है. ऐसे में आने वाले अपडेट्स में फिल्म के बाकी नए चेहरों और उनके किरदारों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है. इस वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

रजनीकांत फिर बनेंगे टाइगर मुथुवेल पांडियन

‘जेलर 2′ में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में वापसी कर रहे हैं. उनके साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना भी पहले पार्ट वाले किरदारों में नजर आएंगी. फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसे कलानिधि मारन की कंपनी सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. 

‘जेलर’ की तरह सीक्वल में भी कई बड़े स्टार्स के कैमियो को लेकर लगातार चर्चा रही है. शिवा राजकुमार और मोहनलाल के कैमियो की भी रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं. वहीं, ऋतिक रोशन के संभावित कैमियो की खबरों ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ाई है. हालांकि, इन खबरों को लेकर मेकर्स ने हर बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

शाहरुख खान से लेकर बालकृष्ण तक, कई नामों की हुई चर्चा

‘जेलर 2′ की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही फिल्म में बड़े स्टार्स की एंट्री को लेकर कई तरह की खबरें आती रही हैं. शाहरुख खान और नंदमुरी बालकृष्ण के फिल्म में होने की भी चर्चा थी. इन खबरों के बीच मिथुन चक्रवर्ती ने दिसंबर 2025 में फिल्म को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिससे उनके विलेन वाले किरदार की चर्चा तेज हो गई थी.

बाद में ऐसी रिपोर्ट्स भी आईं कि शाहरुख खान और बालकृष्ण फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि ऋतिक रोशन कैमियो कर सकते हैं. मेकर्स ने इन चर्चाओं पर लंबे समय तक चुप्पी बनाए रखी. अब किरदारों के आधिकारिक खुलासे शुरू होने के बाद फैंस की नजर अगले सरप्राइज पर है. ‘जेलर 2′ को 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: राजस्थानी लोक गायक को अनाथ नेत्रहीन लड़की से हुआ प्यार, फिल्म में पंकज उधास, अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडेकर की आवाज में 12 गाने, 12 के बारह हुए कल्ट
 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button