
यूपी कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल के बैचमेट आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा का भी इस्तीफा मंजूर हो गया है. दोनों ने एक साथ यूपीएससी क्रैक की और एक ही साल में इस्तीफा दिया. 13 साल की सर्विस के बाद मित्तल का भारतीय प्रशासनिक सेवा तो मीणा का भारतीय पुलिस सेवा से मोहभंग हुआ है. दोनों के ही इस्तीफे की असली वजह सामने नहीं आई है.
दिव्या मित्तल और जगमोहन मीणा दोनों ही साल 2013 बैच के आईएएस व आईपीएस अफसर रहे हैं. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2012 में अखिल भारतीय स्तर पर दिव्या मित्तल को 69वीं और जगमोहन मीणा को 848वीं रैंक मिली. एक को उत्तर प्रदेश और दूसरे को ओडिशा सर्विस कैडर अलॉट हुआ. दोनों ने साल 2026 में अपने पद से इस्तीफा दिया. दिव्या मित्तल का इस्तीफा महज 15 दिन में मंजूर हो गया जबकि जगमोहन मीणा के इस्तीफे को मंजूर होने में कई महीने लगे हैं.
जगमोहन मीणा का इस्तीफा
साल 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. उन्होंने भुवनेश्वर डीसीपी रहते हुए 6 जुलाई 2026 को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि उन्होंने परिजनों व दोस्तों से बात करने के बाद कई दिन पहले व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है और वह चाहते हैं कि इस मामले में उनकी निजता का सम्मान किया जाए.
यह भी पढ़ें- 8वीं पास महिला ने 50 हजार को दी नौकरी! रूमा देवी ने दुखों का दरिया पार कर कैसे बदली तकदीर?

आईपीएस जगमोहन मीना का इस्तीफा मंजूर
इस्तीफा देने के बाद जगमोहन मीणा ने ओडिशा के लोगों और सरकार को धन्यवाद दिया कि उनकी सर्विस पर भरोसा जताया गया. उन्होंने कटक, भुवनेश्वर, कालाहांडी, मलकानगिरी, गंजाम आदि जगहों पर महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं. अब सोशल मीडिया पर जगमोहन मीणा के इस्तीफे की मंजूरी की खबरें वायरल हो रही हैं. 11 सितंबर 2026 के परिपत्र में लिखा है कि राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है.
दिव्या मित्तल का इस्तीफा
दिल्ली की रहने वाली यूपी कैडर की 2013 बैच की पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. दिव्या मित्तल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी कि उन्होंने 13 साल की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए आईएएस से त्यागपत्र दे दिया है.
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति की ADC नव्या शेखावत के दादा रहे विंग कमांडर, बताई पोती के संघर्ष की पूरी कहानी

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया गया।
इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि वे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मैदान में उतर सकती हैं, हालांकि एनडीटीवी से बातचीत में दिव्या मित्तल ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने बहुत सोच-विचार कर इस्तीफा दिया है. राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है. 15 सितंबर 2026 को दिव्या मित्तल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा-“प्रशस्त पुण्य पंथ है. बढ़े चलो, बढ़े चलो.”
यह भी पढ़ें- IPS श्रुति अरोरा के परिवार का अनूठा रिकॉर्ड, 3 बहनें बनीं IAS अफसरों की बॉस
यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर ने 40 दिन में रचा इतिहास, असम से CRPF कोबरा यूनिट तक की पूरी कहानी





