
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में कुल 3.55 करोड़ दीये प्रज्ज्वलित किए गए. जबकि इस आयोजन के केंद्र में रहे धार्मिक नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के आसपास एक साथ 33.27 लाख दीये जलाए जाने का ‘विश्व रिकॉर्ड’ बनाया गया. एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि शाम सात बजे जैसे ही सायरन बजा, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत तीन मिनट के भीतर हर जगह दीये जलाए गए. अधिकारी ने बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ 3.55 करोड़ दीये जलाए गए.
VIDEO | Madhya Pradesh: Ujjain sets world record as 33.2 lakh lamps light up the city to mark Prime Minister Narendra Modi’s birthday; 3.55 crore lamps lit across the entire state.
A world record was set in Ujjain city on Thursday evening as people lit 33.27 lakh diyas or… pic.twitter.com/Jp0UlNjLrJ
— Press Trust of India (@PTI_News) September 17, 2026
क्षिप्रा नदी के किनारे कार्यक्रम में नितिन नवीन समेत कई नेता शामिल
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व जनभागीदारी देखी गई और दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और प्रतिबद्धता का संदेश फैलाया गया. उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे राम घाट पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने दीया जलाया.
पीएम मोदी के जन्मदिन पर रोशनी में नहाए थे नदी के किनारे
अधिकारी ने बताया कि स्वयंसेवकों ने शाम सात बजे रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट और महाकाल महालोक सहित नदी के विभिन्न घाटों पर दीप जलाए और ‘क्षिप्रा आरती’ में भाग लिया. उन्होंने कहा कि इस दौरान नदी के किनारे रोशनी में नहाए हुए थे, जो एक मनोहर दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे.
कार्तिक मेला मैदान में दीप जलाकर PM मोदी की बनाई तस्वीर
स्वयंसेवकों ने शहर के कार्तिक मेला मैदान में दीप जलाए हुए मोदी की तस्वीर भी बनाई. अधिकारी ने कहा, ”क्षिप्रा तट और महाकाल महालोक में एक साथ 33.27 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए जो विश्व रिकार्ड है.”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर देशभर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार (17 सितंबर) को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के कई हिस्सों में स्थानीय दफ्तरों में दीप जलाए. इस मौके पर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए प्रार्थना भी की गई.
PM मोदी के बर्थडे पर सौरव दास का दावा- आंगनवाड़ी को मिला तारीफ करने का आदेश?