खबर

दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, आरोपी दोस्तों ने पहले साथ में पी थी शराब, शव को खा गए थे कुत्ते! | Minor raped and murdered in Delhi accused consumed alcohol together in Swaroop Nagar


दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, आरोपी दोस्तों ने पहले साथ में पी थी शराब, शव को खा गए थे कुत्ते!

दिल्ली के स्वरूप नगर में लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. उसके शव को खुले मैदान में छोड़कर आरोपी भाग गए. लड़की के शव के कुछ हिस्से आवारा कुत्ते चबा गए थे. खास बाद ये है कि मृतक के साथ दरिंदगी करके उसकी हत्या करने वाले चार लोगों में से तीन नाबालिग हैं और मृतक के दोस्त थे. 

13 सितंबर की घटना

पुलिस इस हत्याकांड के बाद तुरंत एक्टिव हुई और 72 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाया है. दरअसल यह पूरी घटना 13 सितंबर 2026 की सुबह की है. स्वरूप नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुशक रोड के खेत के पास एक खुले मैदान में अज्ञात शव मिला था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम, क्राइम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

एक सिंबल के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस 

मामला ब्लाइंड मर्डर का होने के कारण के पास इस वारदात को सुलझाने के लिए कुछ भी सुराग नहीं था. पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के रास्तों और इलाकों में लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध टेम्पो दिखाई दिया. पुलिस ने टेम्पो पर बने एक विशेष सिंबल को सुराग बनाया और उसके जरिए वाहन तथा आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया. 15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात पुलिस ने खड्डा कॉलोनी इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध टेम्पो खड्डा कॉलोनी में खड़ा मिला. टेम्पो चालक से कड़ी पूछताछ के बाद इस जघन्य अपराध में शामिल सभी चार आरोपियों को दबोच लिया गया.

साथ में शराब पी, फिर गैंगरेप करके हत्या 

पुलिस ने बताया कि वारदात से पहले आरोपियों और मृत लड़की के साथ मिलकर शराब पी थी. इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर टेम्पो में युवती के साथ पहले तो दुष्कर्म किया. इसके बाद चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. वारदात के बाद शव को स्वरूप नगर के लाल बाउंड्री इलाके में स्थित खुले मैदान में छोड़ दिया गया.

चार आरोपी हिरासत में

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल टेम्पो और दो चाकू भी बरामद किए हैं. पुलिस इस हत्याकांड में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है. अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात के पीछे की पूरी वजह और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है. 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button