

नई दिल्ली:
Daayra Review In Hindi: मेघना गुलजार की मचअवेटेड फिल्म दायरा सिनेमाघरों में आज यानी 18 सितंबर को रिलीज हो गई है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा जितेंद्र जोशी, क्षिती जोग, कंवलजीत सिंह, संदीप कुलकर्णी और तृप्ति खामकर जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. ट्रेलर की मानें तो दायरा सच्ची घटनाओं से प्रेरित अपराध की कहानी दिखाती है. फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दो सीनियर पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिनके एक केस को अलग अलग नजरिए देखने को मिले. लेकिन आइए आपको बताते हैं कि आखिर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनीं करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायरा कैसी है, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने केवल 3 लोग आए हैं.
दायरा की कहानी
मेघना गुलजार की फिल्म दायरा सच्ची घटना से प्रेरित है. फिल्म 2019 के हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस पर बेस्ड है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म की शुरूआत में पृथ्वीराज जश्न मनाते हुए दिखते हैं. करीना कपूर विजिलांस यूनिट की ऑफिसर हैं. पृथ्वीराज ने एनकाउंटर किया है और उसी से शुरू होती है फिल्म की कहानी. दरअसल, एनकाउंटर शक के घेरे में हैं, जिसके चलते रमन के खिलाफ जांच शुरू होती है.
दायरा में एक्टिंग
करीना कपूर की एक्टिंग कम ओवरएक्टिंग ज्यादा लगती है और लगता है कि सिर्फ एक्टिंग हो रही है. करीना कपूर के एक्सप्रेशन समझ से बाहर हैं. फिल्म में मेघना गुलजार क्या दिखाना चाह रही हैं ये समझ पाना थोड़ा मुश्किल है.





