
मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम में शामिल होने और सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए वीडियो बनाने के लिए कहे जाने का आरोप लगाया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने सोशल साइट पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह दावा किया है.
सौरव दास ने अपनी पोस्ट में एक महिला की बेटी से मिले संदेश का हवाला दिया. उन्होंने लिखा, “यह एक ऐसा संदेश है जो मुझे मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाली एक महिला की बेटी से मिला है. उनका कहना है कि महिलाओं को आज इकट्ठा होने, प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए दीया जलाने और यहां तक कि उनकी और उनकी सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने का आदेश दिया गया है. ऐसा न करने पर कार्रवाई की धमकी भी दी गई है.”
एमपी: दाम बढ़ाने की मांग पर हड़ताल, विक्रेताओं ने कई लीटर दूध सड़क पर बहाया
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी किया जिक्र
पोस्ट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ी कई समस्याओं का भी जिक्र किया गया है. इसमें कम वेतन, काम का ज्यादा बोझ, कर्मचारियों की कमी, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के साथ जर्जर इमारतों में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों का मुद्दा शामिल है.
This is a message I received from someone whose mother works as an Anganwadi worker in Madhya Pradesh. She says women have been “ordered” to gather today, light a diya to “celebrate” Prime Minister Modi’s birthday, and even record videos praising him and his government’s schemes,… pic.twitter.com/9Aiu1FGpt0
— Saurav Das (@SauravDassss) September 16, 2026
सौरव दास ने लिखा, “अब जरा सोचिए कि यह कितना अपमानजनक है. अगर बीजेपी की सरकारों ने इतनी ऊर्जा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वास्तविक समस्याओं को दूर करने में लगाई होती, जैसे बेहद कम वेतन (5,000 से 10,000 रुपये), काम का भारी बोझ, कर्मचारियों की कमी, सामाजिक सुरक्षा या स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव और जर्जर इमारतों में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र, तो शायद इन महिलाओं को किसी की तारीफ करने के लिए आदेश देने की जरूरत ही नहीं पड़ती.”
‘मैं शहीद होने को तैयार हूं’, जिस पर भड़के ओवैसी; वो MLA रामेश्वर शर्मा कौन हैं?
सरकार की तारीफ को लेकर उठाया सवाल
उन्होंने आगे लिखा, “अगर किसी सरकार ने वास्तव में उनकी जिंदगी बदल दी है, तो उनके मन में सरकार और प्रधानमंत्री के प्रति आभार स्वाभाविक रूप से आएगा. लेकिन आज ये सरकारें विस्तृत और दबावपूर्ण पीआर गतिविधियों के जरिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार और प्रशंसा पैदा करने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.”