खबर

Sagittarius Tarot Card Rashifal: अनुभव के दम पर बनेंगे रुके काम, करियर में बदलाव के संकेत | Tarot Card 17 September 2026 Sagittarius Dhanu Tarot Card daily future predictions


Sagittarius Tarot Card Rashifal: अनुभव के दम पर बनेंगे रुके काम, करियर में बदलाव के संकेत

Sagittarius Aaj Ka Rashifal 17 September 2026 | Dhanu Tarot card horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 17 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: कुछ पुराने मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है. सभी फैसले समझदारी और सूझबूझ से ले. किसी पुराने हिसाब के सामने आने से गलतफहमियां दूर हो सकती है.पुरानी गलतियों से सबक  लेकर आगे बढ़े.पुराने अनुभव और गलतियां से मिले सबक आगे बढ़ते समय कार्य को पूरा करने में मदद कर सकते है. परिवार के सहयोग से संपत्ति का सही बटवारा हो सकता है. कानूनी मामलों में उचित सलाह ले.किसी बाहरी व्यक्ति को परिवार के किसी भी मामले में हस्तक्षेप न करने दे. 

व्यवसायिक/ Professional: पुराने इंटरव्यू ,आवेदन या संपर्क से दोबारा संदेश मिलने से राहत मिलेगी.सरकारी मामलों में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरी में आपकी योग्यता और अनुभव के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती है.इन जिम्मेदारियां को समझने के बाद ही आगे बढ़कर कार्य करें. यदि करियर में बदलाव लाने पर विचार कर रहे हैं. तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं. अपने विचारों को सकारात्मक रखें. सामने वाले की बातों को गौर से सुने और समझे. कई बार दूसरा मौका पहले से बेहतर साबित होता है. असफल होने पर खुद को अयोग्य ना समझे. 

स्वास्थ्य/Health: पैरों में दर्द और घुटनों में जकड़न के कारण चलने फिरने में परेशानी अनुभव होगी.इस समय कैल्शियमयुक्त पदार्थों का सेवन जरूर करें और चिकित्सक से उचित इलाज ले.

आर्थिक स्थिति/Finance: संपत्ति से संबंधित टैक्स सही समय पर भरें. जिससे आगे भविष्य में होने वाली कुछ परेशानियों से बचा जा सकेगा.

रिश्ते/Relationship: अतीत का कोई पुराना रिश्ता सामने आने से भावनाएं फिर से जाग सकती है. पुरानी यादों को भुलाकर आगे बढ़े.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button