खबर

कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच अगले सप्ताह PM मोदी की मंत्रियों के साथ बैठक, जानें एजेंडा | PM Modi to hold brainstorming session with all ministers next week to Reform India Express



नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों के साथ अगले सप्ताह दो दिनों तक चिंतन बैठक करने जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह 23 और 24 सितंबर को पीएम की दो दिनों तक सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक होगी. इस बैठक में सुधारों पर विशेष रूप से चर्चा होने की संभावना है. सभी कैबिनेट मंत्रियों से कहा गया है कि वे अगले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी में ही रहें, ताकि बैठक की तैयारी कर सकें और उसमें शामिल हो सकें.

सुधार को लेकर दिया जाएगा प्रजेंटेशन

इस बैठक में सुधारों को लेकर प्रजेंटेशन दिया जा सकता है. कुछ मंत्रालयों से कहा जा सकता है कि उन्होंने सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए हैं, उनके बारे में बताएं.

प्रधानमंत्री मोदी समय समय पर सुधारों को लेकर उठाए गए कदमों की समीक्षा करते आए हैं. उनका जोर इस बात पर है कि मंत्रालय समय पर विषयों का निपटारा करें. लोगों का जीवन सुगम बनाने के लिए कदम उठाए जाएं.

पीएम मोदी कह चुके हैं कि देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर आगे बढ़ चुका है. ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करना होगा.

पिछले हफ्ते राज्य मंत्रियों के साथ की थी लंबी बैठक

गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले हफ़्ते ही कुछ मंत्रालयों के राज्य मंत्रियों के साथ लंबी बैठक की थी. इसमें कामकाज की समीक्षा की गई थी. पिछले दिनों मंत्रिपरिषद की बैठक भी हुई थी जिसमें मंत्रालयों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई थी. काम की गति, फाइलों के निपटारे, अदालतों में लंबित सरकारी मामलों आदि के मद्देनजर रैंकिंग भी दी गई थी. 

यह चिंतन बैठक ऐसे समय भी हो रही है जब मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. साथ ही, मोदी सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने का विकल्प खुला रखा है.

यह भी पढ़ें – नंगे पैर स्कूल जाते थे मोदी और उनके दोस्त, बचपन के साथी दौलत खान ने सुनाए किस्से





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button