मध्य प्रदेश

कांगड़ा में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, चिट्टा-अफीम बरामद; FIR दर्ज


हिमाचल प्रदेश पुलिस के नशे के खिलाफ अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस मैक्लोडगंज थाना क्षेत्र के अपर धर्मकोट स्थित इलेक्ट्रानिक डांस म्यूजिक (EDM) हॉस्टल में कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है.

इस छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ बरामद किए हैं और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट, 1985 (NDPS Act) के तहत 2 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है.

शिमला जिला परिषद: BJP की जीत पर जयराम ठाकुर बोले- तानाशाही हारी

चिट्टा और अफीम बरामद

पुलिस के अनुसार, 13 और 4 सितंबर की रात को विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर EDM हॉस्टल, अपर धर्मकोट में छापा मारा गया. तलाशी के दौरान 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.7 ग्राम अफीम, 1.33 ग्राम चरस तथा 1.54 ग्राम गांजा/कैनबिस फ्लावर बरामद किए गए. कार्रवाई के दौरान कुल 15 लोगों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया.

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनमें मध्य प्रदेश निवासी आमिर खान (35) और राजस्थान निवासी राधेश्य रंजन पाजोरिया (37) का नाम शामिल है. आमिर खान वर्तमान में EDM हॉस्टल में रह रहा था और राधेश्य रंजन  हॉस्टल का लीजधारक/मालिक बताया जा रहा है. 

रेव पार्टी आयोजन से पहले रोकी गई

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हॉस्टल परिसर में 13 और 14 सितंबर को रेव पार्टियों का आयोजन किया जा रहा था. कांगड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस आयोजन को समय रहते रोक दिया गया और आगे की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया गया.

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि इन रेव पार्टियों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और बंद ऑनलाइन समूहों के माध्यम से किया जा रहा था. पुलिस ने संबंधित स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं तथा उनकी जांच जारी है.

कांगड़ा पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति, वितरण और सेवन में शामिल लोगों के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही नशे और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिष्ठानों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कसौली रेप केस में मोहन लाल बड़ौली को HC से राहत, क्लोजर रिपोर्ट को ठहराया सही

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button