
बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी उम्र को लेकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी को ‘डोकरा’ तक कह दिया. वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पलटवार करते हुए उमा भारती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उमा भारती ने कहा, “राहुल तो खुद ही बूढ़े हो गए. 50 से ज्यादा के हो गए. डोकरा हो गए, डोकरा.”
उन्होंने कहा, “अब अगर परमिशन नहीं मिल पा रही है तो उसके कोई बाजिब और वैध कारण होंगे. बाकी आप एक बात समझ लो. नौजवानों में उफान आता है, लेकिन उस उफान में भी कहीं न कहीं विवेक होना चाहिए. उन्होंने असंसदीय भाषा का प्रयोग हमारे प्रधानमंत्री के लिए किया, इसलिए मैं उनके पक्ष में बोल नहीं सकती हूं. अच्छा नहीं हुआ. संगीन भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए पढ़े-लिखे नौजवानों को.”
छिंदवाड़ा: अंतिम यात्रा भी मुश्किल! श्मशान तक रास्ता नहीं, कीचड़ में शव ले गए ग्रामीण
हम मोदी को ही अपना नेता मानेंगे- उमा भारती
उमा भारती ने नेपाल की राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा, “आप नेपाल को याद करो. उन्होंने तख्तापलट कर दिया. लेकिन प्रधानमंत्री किसको बनाया, जो 76 साल की थीं? सुशीला. तो हम मोदी को ही अपना नेता मानेंगे, राहुल को नहीं मानेंगे. इस उम्र में नाती नेता हो जाते हैं. कहां के जवान?”
अभी 3 जगह हैं, 300 जगह प्रोटेस्ट होंगे’
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आंदोलन और प्रदर्शन को लेकर उमा भारती पर तंज कसते हुए कहा, “अभी 3 जगह हैं, 300 जगह प्रोटेस्ट होंगे. जेन-जी अपने हक लिए बगैर नहीं लौटेंगे. उमा जी डोकरी हो गई हैं, मोदी जी डबल डोकरा हो गए हैं. नरेंद्र मोदी ने सच में झूठ की गूंज करी है. आपका 15 प्रतिशत वोट शेयर डाउन हुआ है.”
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “सत्ताधारी दल हिंदू-मुसलमानों को बांटना चाहता है. ‘इंशाअल्लाह’ कहना कौन-सी बुरी बात है? एक मुस्लिम ऑफिसर को प्रताड़ित किया जाएगा. या तो शुभेंदु को समझाना होगा या उन्हें हटाना होगा.”
असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल दौरे पर सियासत, इस मुस्लिम कमेटी ने जताया विरोध
महंगाई और तेल के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
राजपूत ने कहा, “पहले तो किसी ट्रांजैक्शन पर रोक नहीं लग रही थी, अब बीजेपी पिछले दरवाजे से महंगाई बढ़ा रही है. पहले यूपीआई की बात की गई, अब देखिए, बीजेपी सरकार जेबकतरे की सरकार है. हम अपने विश्वस्त पार्टनर से तेल नहीं खरीदते, अमेरिका से पूछते हैं. तय है कि आग लगनी है.”