खबर

साउथ अफ्रीका में 3 गाड़ियों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, 4 घायल | South Africa Minibus Taxi Collision On Highway Causes At Least 21 Deaths


साउथ अफ्रीका में 3 गाड़ियों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, 4 घायल

ये हादसा तीन गाड़ियों की टक्कर के बाद हुई है.

Social Media

साउथ अफ्रीका के एक मेन हाईवे पर दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक और तीसरी गाड़ी भी उनसे टकरा गई. गाड़ियों के टकराने के बाद कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी है. 

समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस ने रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन के हवाले से बताया कि रविवार रात वेस्टर्न केप प्रोविंस में यह हादसा प्रिंस अल्बर्ट और लीउ-गमका के छोटे शहरों के बीच हुआ. ये जगह केप टाउन से लगभग 380 किलोमीटर पूरब की ओर है.  एजेंसी ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि वेस्टर्न केप में इमरजेंसी सर्विस और अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं. 

साउथ अफ्रीका में मिनीबस टैक्सियां ट्रांसपोर्ट का सहारा

मिनीबस टैक्सियां ​​साउथ अफ्रीका में लाखों लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का मुख्य तरीका हैं. इन मिनीबस टैक्सियों की अक्सर जानलेवा टक्कर हो जाती है. जनवरी में मिनीबस टैक्सियों से जुड़े दो अलग-अलग एक्सीडेंट में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. इनमें 14 बच्चे शामिल थे.

हाईवे बंद, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि रविवार रात हुए एक्सीडेंट में तीन लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वेस्टर्न केप मोबिलिटी डिपार्टमेंट ने बताया कि अधिकारियों का मानना ​​है कि एक्सीडेंट दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने टक्कर से शुरू हुआ, जिसके बाद एक SUV उनसे टकरा गई. एक्सीडेंट की जगह पर N1 हाईवे को बंद कर दिया गया, जबकि रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन ने जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: टूटी हड्डियों के साथ 7,000 फीट की चढ़ाई… ईरान में अमेरिकी फाइटर की 50 घंटे की सर्वाइवल कहानी उसी की जुबानी




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button