

जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बीच लगातार हो रही बयानबाजी से राजनीति गरमाती दिख रही है. यूपी चुनाव से पहले दोनों नेता खुलकर आमने-सामने आ गए हैं. हाल ही में अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर रालोद की सीटें तय कर दी गई हैं. इस संबंध में एक सवाल मीडिया के लोगों ने पूछा तो जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर ही तंज कस दिया. उन्होंने कहा कि बहुत सारी बातें होती हैं, लेकिन मैं यहां खुलकर कहना नहीं चाहता. हमारा जब उनके साथ साझा था, तब की सारी बातें यदि मैं खोल दूंगा तो उन्हें यहां खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी. वह जिस हल्केपन से बातें करते हैं, वह ठीक नहीं है. चौधरी चरण सिंह का सम्मान सीटों से तय नहीं होगा बल्कि वह लोगों के दिलों में बसे हैं. रालोद को यदि एक भी सीट न मिले, तब भी चौधरी चरण सिंह का सम्मान कम नहीं होगा.
जयंत चौधरी का निशाना
जयंत चौधरी ने कहा कि राजनीति में मुद्दे होने चाहिए. वह चवन्नी या रुपये के नहीं होते. विकास का मुद्दा होना चाहिए. आज सहारनपुर से दिल्ली जाने में बहुत कम समय लगता है. कभी 6 घंटे लगते थे. उन्होंने जेन जी में असंतोष को लेकर भी बात की. जयंत चौधरी ने कहा कि आज की नई पीढ़ी पहले के लोगों की तरह नहीं सोचती. उन्हें वैसे सोचना भी नहीं चाहिए और जाति से बचना चाहिए. जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वह सिर्फ ट्विटर पर राजनीति करते हैं. वह कभी सड़क पर नहीं उतरे और आंदोलन भी नहीं किया, लेकिन उन्हें राजनीति विपक्ष की करनी है.
ये भी पढ़ेंः एक व्यक्ति और एक परिवार की गलती की कीमत चुकाता था पूरा यूपी: सीएम योगी का सपा पर निशाना
जयंत-अखिलेश में बयानबाजी तेज
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आरलेडी प्रमुख जयंत चौधरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक-दूसरे पर खूब निशाना साध रहे हैं. अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान के बाद से शुरू हुआ यह सियासी घमासान अब पश्चिमी यूपी में बढ़ता जा रहा है.
जयंत चौधरी इस बार एनडीए में
दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह सपा से नाता तोड़ते हुए एनडीए गठबंधन में आ गए थे. जिसके बाद केंद्र सरकार में जयंत चौधरी को मंत्री भी बनाया गया है. अब 2027 का आगामी यूपी चुनाव जयंत चौधरी बीजेपी के साथ मिलकर लड़ना तय माना जा रहा है. आरलेडी फिलहाल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह तय नहीं है. इसी को लेकर सियासत तेज हो रही है. अखिलेश यादव ने आरलेडी की सीटों को लेकर ही जयंत पर तंज कसा था.
ये भी पढे़ंः ‘चौधरी साहब हमें सिखा गए हैं…’ राजनीति की ABCD वाले तंज पर जयंत का अखिलेश पर पलटवार





