मनोरंजन

‘मैं बहुत यंग थी और…’, नीलम कोठारी को था गोविंदा से प्यार? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी


1990 का दशक हो या फिर आज का समय, कलाकारों के लिंकअप की खबरें मीडिया में अक्सर ही रहती हैं. लेकिन उस दौर में कुछ अफवाहें बस अफवाहें ही रह गईं तो कुछ सच भी रहीं. इसमें कुछ का तो पता ही नहीं चल पाया. गोविंदा और नीलम कोठारी के रिश्ते की चर्चा भी गुजरे जमाने में काफी रही है. एक्टर ने भी उनके लिए अपनी फीलिंग्स का कई बार खुलासा किया है. ऐसे में अब नीलम ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो उस समय बहुत यंग थीं.

दरअसल, नीलम कोठारी और उनके पति समीर सोनी ने हाल ही में टाइम्स नाऊ से बात की और इसी बातचीत में कपल ने गोविंदा के प्यार में होने के दावों पर चुप्पी तोड़ी और अपना रिएक्शन दिया. नीलम ने कहा, ‘मैं काफी यंग थी. मुझे पता नहीं था कि वो शादीशुदा थे. लेकिन बाद में मुझे इसके बार में पता चला था.’ नीलम और गोविंदा की जोड़ी कई फिल्मों में दिखी थी और वो ऑन स्क्रीन काफी पसंद किए गए. ऐसे में नीलम का कहना है कि उस समय वो ऐसे हालतों में थीं कि उनके लिए किसी भी रिश्ते में आना या उसके बारे में सोचना भी मुश्किल था.

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, ‘धमाल 4’ समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

एक्ट्रेस कहती हैं, ‘मैं काफी यंग थी और मेरे पेरेंट्स काफी सख्त थे तो मेरे लिए रिलेशनशिप कभी ऑप्शन रहा ही नहीं. उस समय मेरा सारा ध्यान अपनी फिल्में और हिंदी सीखने पर था.’

समीर सोनी ने भी अफवाहों पर दिया रिएक्शन

इसके साथ ही नीलम कोठारी के पति समीर सोनी ने भी एक्ट्रेस और गोविंदा के लिंकअप की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि दशकों पुरानी किसी ऐसी बात पर सोचने का कोई कारण नहीं है, जिसके बारे में पता भी नहीं कि असल में कुछ था भी या नहीं. समीर कहते हैं, ’20 साल पहले क्या हुआ और क्या नहीं. मुझे इसके बारे में नहीं पता तो मैं इस पर क्या कह सकता हूं? लेकिन वो आज भी इस बात का दावा करते हैं कि वो आपके साथ प्यार में थे.’

मैं बहुत यंग थी और...', नीलम कोठारी को था गोविंदा से प्यार? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

फैमिली मेंबर के साथ शूट पर जाती थीं नीलम कोठारी

इतना ही नहीं, नीलम कोठारी ने इस बातचीत में बताया कि वो शूटिंग के लिए फैमिली के किसी एक मेंबर के साथ जाया करती थी. एक्ट्रेस बताती हैं, ‘मैं बहुत छोटी थी और इसलिए हमेशा परिवार का कोई सदस्य मेरे साथ शूट पर रहता था. ऐसा इसलिए था क्योंकि वो इंडस्ट्री को बुरी जगह मानते थे.’ वो बताती हैं, ‘सेट पर मुझे पैंपर किया जाता था और कुलीग बच्चे की तरह ट्रीट करते थे.’ समीर बताते हैं कि संजय दत्त और जैकी श्रॉफ, नीलम के लिए काफी प्रोटेक्टिव रहे.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ 200 करोड़ के पार, ‘भूत बंगला’ को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

सुनीता से शादी तोड़ना चाहते थे गोविंदा

गोविंदा कई इंटरव्यू में इस बात को कबूल चुके हैं कि वो नीलम कोठारी के साथ प्यार में थे. उनके लिए उनके दिल में फीलिंग्स थी. गोविंदा ने ये भी बताया था कि वो सुनीता आहूजा से शादी तोड़ना चाहते थे और नीलम से शादी करना चाहते थे लेकिन आखिरी समय पर सुनीता ने आकर उन्हें मना लिया था. वरना गोविंदा का मानना है कि उनकी शादी नीलम से हो गई होती.

क्या कर रहीं नीलम कोठारी?

बहरहाल, अगर बात की जाए कि नीलम कोठारी फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं तो आपको बता दें कि वो एक्टिंग से दूर जूलरी डिजाइनिंग का काम करती हैं. सालों के बाद उन्होंने कमबैक किया और ओटीटी पर डेब्यू किया था. वो नेटफ्लिक्स के शो ‘फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आई थीं. इसमें उनके साथ महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा सजदेह नजर आई थीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button