खबर

पत्नी का गला काटकर फ्रिज में रखने वाले आरोपी की मौत… पुलिस वैन से पहाड़ियों में कूदा शख्स | Guwahati Accused slit wife throat stored fridge dies police say jumped vehicle hills



गुवाहाटी:

असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या करके उसका सिर काटकर फ्रिज में रखने के आरोपी पति की मौत हो गई है. पुलिस सूत्रों से यह जानकारी मिली है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति की अस्पताल ले जाते वक्त एक हादसे में मौत हो गई. वह गुवाहाटी की नरकासुर पहाड़ियों में पुलिस की गाड़ी से कूद गया था. गुवाहाटी शहर प्रशासन जल्द ही इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करेगा. मामले में मृतका का पति रामानुज गोस्वामी मुख्य आरोपी बनाया गया है. गुवाहाटी के हाटीगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, कुछ मेडिकल जांच के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) से लौटते वक्त आरोपी ने पुलिस पर हमला किया और चलती गाड़ी से कूद गया.

अधिकारियों ने आगे बताया कि उसे घायल हालत में बाहर निकाला गया और GMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हाटीगांव पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अधिकारी अंजाद ब्रह्मा ने बताया कि यह घटना सोमवार तड़के हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि रामानुज ने 3 सितंबर को गुवाहाटी के एक फ्लैट में अपनी पत्नी रिया तालुकदार (25) का सिर काट दिया था. वे पिछले साल अक्टूबर से वहां रह रहे थे. गिरफ्तारी के बाद उसने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही थी.

पत्नी की हत्या के बाद रामानुज वहां से भाग गया. पड़ोसियों को बदबू आने की शिकायत के बाद यह अपराध सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने फ्रिज में रखे काले पॉलीथीन बैग से पीड़िता का कटा हुआ सिर और उंगलियां बरामद कीं.

आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) (हत्या) और 238 (अपराध के सबूत मिटाना) के तहत गिरफ्तार किया गया था. 6 सितंबर को सरेंडर करने के बाद वह अभी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है.

ये भी पढ़ें: गुवाहाटी मर्डर केस: आरोपी पति के घर पहुंची पुलिस, फ्रिज और धारदार हथियार समेत कई अहम सबूत जब्त

‘कोई पछतावा नहीं…’

8 सितंबर को पुलिस उसे अपराध वाली जगह पर ले गई, तो उसने कहा कि उसे अपनी पत्नी की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है. उसने कहा, “कोई पछतावा नहीं, कोई माफी नहीं. मैंने उसे एक धारदार हथियार से मारा, और अगर मैं कभी जेल से बाहर आया तो उसके ‘शुगर डैडी’ को भी मार डालूंगा.”

पुलिस ने बताया कि उन्हें खून से सना एक बड़ा चाकू (मैचेटी) मिला है, जिसका इस्तेमाल हत्या में किए जाने का शक है. अधिकारियों के मुताबिक, रामानुज ने उन्हें बताया कि अपराध करते समय वह नशे में था. अपार्टमेंट से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की गईं.

वारदात के बाद रिया के परिवार ने आरोप लगाया कि रामानुज को ड्रग्स की लत थी, उसने अपनी मेडिकल समस्याओं को छिपाया था और 2019 में उसे आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका था. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से गुवाहाटी तक बनेगा फोर-लेन रेल कॉरिडोर, गोरखपुर, सीतामढ़ी, अररिया जैसे शहरों तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button