धर्म

लालबागचा राजा 2026 का पहला लुक आया सामने, Video में देखें क्या है इस बार थीम


Lalbaugcha Raja 2026 First Look: मुंबई में गणेशोत्सव की शुरुआत हो चुकी है, यहां के राजा यानी लालबागचा राजा के 2026 के पहले लुक और वीडियो सामने आया है. बप्पा की पहली झलक देखकर भक्तों के बीच उत्साह और आनंद का माहौल है. इस बार बप्पा का दरबार और पंडाल की सजावट खास तौर पर भगवान शिव शंकर की थीम पर आधारित है.

गणेश चतुर्थी 2026 की शुरुआत 14 सितंबर से होगी और लालबागचा राजा का गणेशोत्सव 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी तक चलेगा. मंडल के अनुसार यह उसका 93वां गणेशोत्सव है.

क्या है लालबागचा राजा 2026 की थीम ?

हर साल बप्पा की मूर्ति के अलावा थीम भी आकर्षण का केंद्र रहती है, 2026 में लालाबागचा राजा की थी शिव शंकर है. लालबागचा राजा की पहली झलक सामने आते ही भक्तों की नजर सबसे पहले बप्पा के पारंपरिक और राजसी स्वरूप पर गई. इस बार खास आकर्षण सिर्फ गणपति की प्रतिमा नहीं बल्कि उनके पूरे दरबार की सजावट है. प्रवेश द्वार से लेकर अंदर के मुख्य मंडप तक विशाल त्रिशूल और महादेव से जुड़ी वस्तु लगाई गई हैं. भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों और मंदिर शैली की सजावट का प्रभाव साफ नजर आता है. 

इस बार भक्तों को केवल गणपति दर्शन ही नहीं, बल्कि गणेश और शिव तत्व को एक साथ दर्शाने वाली भव्य धार्मिक प्रस्तुति देखने को मिलेगी.

1934 में शुरू हुई थी लालबागचा राजा की कहानी

आज लालबागचा राजा मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में शामिल हैं लेकिन इसकी शुरुआत किसी भव्य आयोजन से नहीं बल्कि स्थानीय लोगों की एक जरूरत और आस्था से हुई थी. लालबाग क्षेत्र में रहने वाले मछुआरों और छोटे व्यापारियों के लिए 1932 में पेरू चॉल का बाजार बंद हो गया था.

इससे स्थानीय लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हुआ. स्थायी बाजार की मांग पूरी होने की उम्मीद में स्थानीय मछुआरों और व्यापारियों ने भगवान गणेश के सामने संकल्प किया. बाद में बाजार के लिए जगह मिलने और उनकी मांग पूरी होने के बाद 1934 को यहां गणेश प्रतिमा स्थापित की गई.

इसी परंपरा ने आगे चलकर लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का रूप लिया. यही वजह है कि लालबागचा राजा को आज भी ‘नवसाचा गणपति’ यानी मनोकामना पूरी करने वाले गणपति के रूप में श्रद्धा से याद किया जाता है.

FAQs

1. 2026 में लालबागचा राजा की थीम क्या है?
इस बार बप्पा का दरबार शिव शंकर थीम में सजा है.

2. लालबागचा राजा की पहली झलक कब आई?
11 सितंबर 2026 को बप्पा का फर्स्ट लुक और वीडियो सामने आया.

3. लालबागचा राजा को नवसाचा गणपति क्यों कहते हैं?
भक्त यहां मनोकामना पूरी होने की आस में नवस यानी संकल्प करते हैं.

4. लालबागचा राजा की शुरुआत कब हुई थी?
लालबागचा राजा की परंपरा 1934 में स्थानीय लोगों की आस्था और संकल्प से शुरू हुई थी.

गणेश चतुर्थी पर सुबह 11 बजे नहीं कर पाए गणपति स्थापना तो इन 3 शुभ मुहूर्त में घर ला सकते हैं बप्पा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button