खबर

पाकिस्तान में कहां बनती हैं फीफा वर्ल्ड कप की फुटबॉल? दुनियाभर से आती है डिमांड | Where are FIFA World Cup footballs made in Pakistan



Where are FIFA World Cup footballs made: फुटबॉल विश्व कप का रोमांच दुनिया भर के प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलता है. जब मैदान में टीमें भिड़ती हैं तो खिलाड़ियों के अलावा एक और चीज चर्चा में होती है- वर्ल्ड कप की फुटबॉल. दिलचस्प बात यह है कि फीफा वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होने वाली कई आधिकारिक फुटबॉल पाकिस्तान के एक शहर में बनती हैं. 

पाकिस्‍तान में कहां बनती हैं फीफा कप की फुटबॉल 

पाकिस्‍तान के सियालकोट में फीफा विश्‍व कप की फुटबॉल बनती हैं. यह शहर दुनिया की फुटबॉल राजधानी के रूप में जाना जाता है.  सियालकोट, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है और दशकों से खेल सामग्री बनाने के लिए प्रसिद्ध रहा है.

सियालकोट की फैक्ट्रियां हर साल करोड़ों फुटबॉल तैयार करती हैं. कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जाता है कि दुनिया में बनने वाली लगभग 60 से 70 प्रतिशत फुटबॉल का उत्पादन सियालकोट में होता है.   

कौन सी कंपनी फीफा वर्ल्ड कप की फुटबॉल बनाती है 

फीफा वर्ल्ड कप की आधिकारिक फुटबॉल के निर्माण में फॉरवर्ड स्पोर्ट्स (Forward Sports) नामक कंपनी का बड़ा योगदान है. यह कंपनी सियालकोट में है और लंबे समय से एडिडास के साथ काम कर रही है. 2014 विश्व कप की ब्राजुका, 2018 विश्व कप की टेलस्टार 18 और 2022 विश्व कप की अल रिहला जैसी आधिकारिक फुटबॉल इसी कंपनी ने तैयार की थीं.   

2026 फीफा विश्व कप की आधिकारिक फुटबॉल 

2026 फीफा विश्व कप की आधिकारिक गेंद ट्रायोंडा (Trionda) का निर्माण भी सियालकोट में ही किया गया है. 

पहले हाथ से सिली जाती थीं फुटबॉल 

सियालकोट की सफलता के पीछे वहां के कारीगरों का वर्षों का अनुभव है. पहले यहां फुटबॉल हाथ से सिली जाती थीं, लेकिन अब आधुनिक मशीनों और थर्मल बॉन्डिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button