मध्य प्रदेश

नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस में तो एकता…’


मध्य प्रदेश से पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को निशाने पर लिया. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश को कलंकित किया है. यह लड़ाई सिर्फ एक सीट की नहीं, देश के लोकतंत्र को बचाने की है. कांग्रेस पूरी जी-जान से लड़ेगी और एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि 10 मार्च को कांग्रेस के सभी विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव आयोग के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

‘ये गुंडागर्दी वाला आदेश है’

कांग्रेस नेता और वकील अजय गुप्ता ने कहा कि ये पूरी तरह असंवैधानिक है. ये गुंडागर्दी वाला आदेश है. हैदराबाद की कोर्ट से मीनाक्षी नटराजन को एक नोटिस जारी किया था. इसे उनके द्वारा बताया नहीं गया था. लेकिन हमारे जवाब में हमने उन्हें ये लिख कर दिया था. ये अपराधिक श्रेणी में नहीं आता. 

‘रिटर्निंग ऑफिसर ने कोई बात नहीं सुनी’

इसके आगे उन्होंने कहा, “मैं दावा करता हूं कि लॉ के फर्स्ट ईयर के छात्र से भी पूछेंगे तो वो बता देगा कि ये अपराध की श्रेणी में नहीं आता. लेकिन रिटर्निंग ऑफ़िसर ने कोई बात नहीं सुनी. विधानसभा में रिटर्निंग ऑफ़िसर द्वारा इस तरह की दादागिरी देखने को मिली.”

‘हमें कांग्रेस के लोगों ने मीनाक्षी नटराजन के बारे में…’, नामांकन रद्द होने पर BJP की पहली प्रतिक्रिया

‘EC जैसी संस्था का अस्तित्व खत्म’

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि अभी तक चुनाव आयोग ‘वोट चोरी’ करता था, अब सीधे तौर पर ‘सीट डकैती’ कर रहा है. चुनाव आयोग जैसी संस्था का अस्तित्व खत्म हो गया है. आज दिन देश के इतिहास के तौर पर काला दिन में गिना जाएगा.

‘पूरी पार्टी एक साथ लड़ेगी’

मीनाक्षी नटराजन ने कहा, “सदस्यों की संख्या पूरी नहीं होते हुए भी जब बीजेपी ने तीसरा प्रत्याशी उतारा तब ही समझ आ गया था कि बीजेपी सीट चोरी करने जा रही है. आज वोट चोरी के बाद स्पष्ट हो गया कि सीट चोरी भी बीजेपी कर रही है. जब उन्हें दिखा कि कांग्रेस में तो एकता है तो फिर एक लीगल नोटिस के आधार पर शिकायत की. इससे स्पष्ट है कि बीजेपी की नीति क्या है. लोकतंत्र के लिए राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं. पूरी पार्टी एक साथ इनके ख़िलाफ़ लड़ेगी.”

कांग्रेस के लीगल विंग के इंचार्ज जेपी धनोपिया ने कहा, “हमने सारे कागज पूरी तरह दिए थे. हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विधानसभा में बैठे थे. ये शिकायत महेश केवट ने नहीं बल्कि राहुल कोठारी ने की थी. बेईमानी के साथ बीजेपी ने ये काम किया. मैं 25 वर्षों से ये काम कर रहा हूं लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ.”

‘हमारे विधायकों को लेकर अफवाह फैलाई गई’

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, “हमारे विधायकों को लेकर अफवाहें फैलाई गई कि इतने उतने रुपये में ख़रीद रहे हैं. आज 5 घंटे तक विमान नहीं उड़ा, अनुमति नहीं दी गई. अनुमति तब दी गई जब यहां नामांकन रद्द हो गया. दिखाने के लिए प्लेन को रनवे तक भेजा गया. इस हिटलरशाही के ख़िलाफ़ कांग्रेस की लड़ाई है.”

सीहोर जिला अस्पताल के PICU में आधी रात चले लात-घूंसे, अटेंडेंट और स्टाफ ने फाड़े कपड़े, FIR नहीं





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button