खबर

न टूटेगा आटा, न फटेंगी रोटियां, सिर्फ 1 ट्रिक से नरम गुंथेगा रागी का आटा | ragi ka aata kaise gunde | how to knead ragi flour for roti


न टूटेगा आटा, न फटेंगी रोटियां, सिर्फ 1 ट्रिक से नरम गुंथेगा रागी का आटा

रागी का आटा कैसे बनाते हैं?

NDTV

भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. खासकर जब बात खान-पान की आती है, तो हम अक्सर ऐसी चीज़ों की तलाश करते हैं जो स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर हों. आज हम आपके लिए एक ऐसा ही बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं, जिसे विंटर हो या समर, हर मौसम में अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. हम बात कर रहे हैं रागी यानी नाचनी की रोटी की, जो ग्लूटेन-फ्री होने के साथ-साथ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है.

अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि रागी की रोटी बेलते वक्त किनारों से फट जाती है या फिर बहुत सख्त बनती है, जिसकी वजह से बच्चे इसे खाने से कतराते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. @MasalaKitchenbyPoonam ने अपने यूट्यूब चैनल पर रागी का आटा गूंथने का एक आसान तरीका शेयर किया है.

देखें वीडियो…

सामग्री:

  • रागी का आटा/नाचनी  (आधी कटोरी)
  • पानी (आधी कटोरी)
  • तेल (1 छोटा चम्मच)
  • नमक स्वादानुसार (बहुत थोड़ी मात्रा में)

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले एक बर्तन में आधी कटोरी पानी उबलने के लिए गैस पर चढ़ा दें.
  2. जब पानी में अच्छा उबाल आने लगे, तब इसमें एक छोटा चम्मच तेल और बहुत थोड़ा सा नमक मिला दें.
  3. अब गैस की आंच को पूरी तरह बंद कर दें और तुरंत इसमें आधी कटोरी रागी का आटा डाल दें.
  4. आंच बंद करने के बाद आटे को पानी में तेजी से चलाना शुरू करें ताकि कोई गांठ न बने.
  5. इस प्रक्रिया में थोड़ी फुर्ती दिखानी पड़ती है ताकि आटा पानी को अच्छी तरह सोख ले.
  6. जब मिश्रण अच्छी तरह मिलकर एक डो जैसा रूप ले ले, तब इसे बर्तन समेत नीचे उतार लें. 
  7. अब इस मिश्रण को लगभग दस मिनट के लिए किसी प्लेट से ढककर रख दें ताकि यह थोड़ा ठंडा हो जाए और आटा अच्छे से सेट हो सके.
  8. ध्यान रखें कि आटा न तो बहुत ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही ज्यादा गीला, बल्कि इसकी बनावट ऐसी होनी चाहिए कि आसानी से लोइयां बन सकें.
  9. तय समय के बाद हाथों में हल्का सा तेल लगाकर आटे को एक बार फिर से अच्छी तरह मसल लें ताकि यह पूरी तरह चिकना हो जाए.
  10. अब इस आटे से अपनी पसंद के आकार की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
  11. इसके बाद चकले पर थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर इन लोइयों को हल्के हाथों से बेल लें.
  12. इस अनोखे तरीके से बेली गई रागी की रोटी न तो टूटेगी और न ही चिपकेगी.
  13. अब तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और बेली हुई रोटी को उसपर डाल दें.
  14. कुछ ही सेकंड बाद इसे पलट दें और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें.
  15. जब रोटी दोनों तरफ से सिक जाए, तो आप चाहें तो इसपर हल्का सा घी लगा सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड में कौन सी सब्जी नहीं खा सकते हैं?




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button