खबर

Nepal Floods LIVE Updates: नेपाल तबाही में अब तक  547 लोगों की गई जान, राहत-बचाव में जुटी सेना | Nepal flash floods live updates rasuwa bhote koshi river flood rescue operation Live latest news august 2026



Nepal Flash Floods Highlights Updates: नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. भोटे कोशी नदी में आए तेज सैलाब ने लोगों, घरों, गाड़ियों और पुल-पावर प्रोजेक्ट जैसे जरूरी ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 547 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,545 से अधिक लोगों को घायल अवस्था में बचाया गया है या उन्हें राहत पहुंचाई गई है. वहीं करीब 977 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. बचाव कार्य में सेना, पुलिस और राहत एजेंसियां लगातार जुटी हैं, लेकिन सड़कें, पुल और संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने से अभियान में मुश्किलें आ रही हैं. बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और तीर्थयात्री भी अभी लापता लोगों में शामिल हैं. हेलीकॉप्टरों की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. नेपाल सरकार के साथ भारत समेत कई देश राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button