खबर

रक्षाबंधन से पहले बीकानेर में करीब 15 क्विंटल काजू सीज, कई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा | Bikaner Food Safety Department Raid Seizes 1439 Kg cashew Raksha Bandhan special drive


होली हो, दीपावली हो या फिर रक्षाबंधन हो… जैसे ही त्योहार के सीजन आते हैं तो बाजार में खाने-पीने की चीजों में मिलावट की भरमार हो जाती है. सबसे ज्यादा मिलावट मिठाई की दुकानों पर देखने को मिलती है. ऐसे में इस बार रक्षाबंधन से पहले राजस्थान में मिलावट खोरों और मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है. खाद्य सुरक्षा विभाग समेत अन्य टीमें प्रदेशभर में कार्रवाई कर रही हैं. इसी बीच बीकानेर में बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और मानकों की अनदेखी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.

लेबल में कमी मिलने पर किए सीज

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1439 किलोग्राम काजू सीज किए हैं. कार्रवाई बुधवार को बीछवाल क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में की गई. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जयपुर से आए केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित शर्मा के साथ जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा और भानू प्रताप सिंह गहलोत ने मैसर्स वीआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम का निरीक्षण किया.

यहां प्राप्ति ब्रांड के काजू के लेबल में कमी पाए जाने पर नियमानुसार नमूना लिया गया और इसके बाद 1439 किलोग्राम काजू सीज कर दिए गए. यह काजू फड़ बाजार स्थित मैसर्स गोपी किशन सुरेश कुमार द्वारा मंगवाया गया था. अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने अन्य प्रतिष्ठानों से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए.

रक्षाबंधन से पहले राजस्थान के बीकानेर में 15 क्विंटल काजू सीज

बीकानेर में 15 क्विंटल काजू सीज
Photo Credit: NDTV

कई दुकानों से लिए मावा, काजू कतली के सैंपल

मैसर्स रूपचंद मोहनलाल की निर्माण इकाई से गुलाबजामुन और खोया के नमूने लिए गए. वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सुरेन्द्र कुमार और राकेश कुमार की टीम ने मैसर्स श्री बीकानेर नमकीन भंडार से मीठा मावा और काजू कतली के नमूने लिए. सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा. प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. रक्षाबंधन के मद्देनजर विभाग की ओर से मिलावट और मानकों की अनदेखी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है.

यह भी पढे़ं-

आईवीएफ से ‘बेटा’ पैदा करने की गारंटी देनेवाले फर्टिलिटी सेंटर पर गिरी गाज, रजिस्ट्रेशन सस्पेंड

ब्लैक मार्केट में बिक रहे कैंसर के 1 लाख वाले सरकारी इंजेक्शन में नहीं मिली दवा, मिला बैक्टीरिया




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button