खबर

AIAPGET परीक्षा में हुई गड़बड़ी के बाद NTA का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी को किया सस्पेंड | aiapget-2026-nta-issues-show-cause-notice-to-eduquity-career-technologies-after-jaipur-centre-lapse



नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 में हुई गड़बड़ियों के बाद परीक्षा का संचालन कराने वाली एजेंसी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. एजेंसी ने परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनी M/s Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd. को कारण बताओ (Show Cause) नोटिस जारी कर दिया है. साथ ही मामले के निस्तारण तक कंपनी की NTA के साथ एम्पैनलमेंट (Empanelment) भी सस्पेंड कर दिया है. इसकी जानकारी एनटीए ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट ‘X’ पर दी है.

NTA ने बताया कि यह कार्रवाई जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर AIAPGET परीक्षा के दौरान सामने आई खामियों के बाद की गई है. हालांकि एजेंसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कंपनी के खिलाफ नोटिस किस विशेष चूक या लापरवाही को लेकर जारी किया गया है.

बता दें कि आज यानी 22 अगस्त को आयोजित AIAPGET 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर स्थित श्री सत्य साई पीजी कॉलेज केंद्र में बिजली गुल हो गई थी. जिसके कारण वहां परीक्षा दे रहे 49 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके. NTA ने उस समय बिजली बाधित होने की घटना को परीक्षा संचालन एजेंसी M/s Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd. से संबंधित बताया था.

घटना के बाद NTA ने प्रभावित उम्मीदवारों को राहत देते हुए उनके लिए रिएग्जाम आयोजित करने की घोषणा की. एजेंसी के अनुसार, जिन 49 अभ्यर्थियों की परीक्षा अधूरी रह गई थी, उनके लिए 1 सितंबर 2026 को जयपुर स्थित राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वूमेन में दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी.

BPSC Auditor Result 2026: 10,856 में से 1,248 अभ्यर्थी Prelims में हुए पास, रिजल्ट और Cut-Off हुआ जारी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button