खबर

नोएडा नाबालिग ने दौड़ाई कार, होंडा सिटी को मारी टक्कर, 13 महीने के बच्चे के साथ बाल-बाल बचा परिवार  | Noida Minor drives car rams into Honda City family 13-month-old baby narrow escape 



नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में नाबालिग द्वारा कार चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि 14 वर्षीय किशोर ने ग्रैंड विटारा कार चलाते हुए एक होंडा सिटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है.

परिवार के साथ जा रहे थे शिकायतकर्ता

एफआईआर के अनुसार, यह घटना 19 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे हुई. शिकायतकर्ता कुमार शिवम अपनी होंडा सिटी कार से सेक्टर-119 की सड़क पर परिवार के साथ जा रहे थे. कार में उनकी पत्नी और 13 माह का बच्चा भी मौजूद था. इसी दौरान पीछे से आ रही सफेद रंग की ग्रैंड विटारा कार ने उनकी गाड़ी में तेज टक्कर मार दी.

टक्कर से कार को हुआ भारी नुकसान

शिकायतकर्ता का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी होंडा सिटी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. वायरल वीडियो में घटना के बाद कुछ लोगों और कार सवार पक्ष के बीच कहासुनी भी देखी जा सकती है.

नाबालिग चालक होने का आरोप

कुमार शिवम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दुर्घटना के समय ग्रैंड विटारा कार को एक 14 वर्षीय किशोर चला रहा था. सड़क सुरक्षा नियमों के लिहाज से यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है क्योंकि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित की तहरीर के आधार पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार हादसे में किसी व्यक्ति को शारीरिक चोट नहीं आई है. हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, मैकडॉनल्ड्स और रेडियो क्लब समेत 13 मशहूर रेस्तरां के लाइसेंस सस्पेंड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button