खबर

UP में 9 IPS के तबादले: संभल एसपी केके बिश्नोई अब बिजनौर पुल‍िस अधीक्षक, अव‍िनाश पाण्‍डेय की लखनऊ में तैनाती  | ips transfer kk bishnoi bijnor sp Avinash Pandey posted to Lucknow UP


IPS Transfer Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 20 अगस्त की रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. गोंडा, सुलतानपुर, बिजनौर, बलरामपुर, संभल, बाराबंकी और हरदोई के पुलिस अधीक्षक तथा मेरठ व झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बदल दिए गए हैं. यूपी आईपीएस प्रशासनिक फेरबदल में कई चर्चित पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं. संभल के एसपी कृष्ण कुमार (केके बिश्नोई) और मेरठ के एएसपी अविनाश पांडेय का भी स्थानांतरण कर दिया गया है. आईपीएस केके बिश्नोई अब बिजनौर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे.

क‍िस आईपीएस को कहां लगाया? 

1 IPS व‍िनीत जायसवाल, बैच 2014 को पुल‍िस अधीक्षक गोंडा से पुल‍िस अधीक्षक सुल्‍तानपुर

2 IPS चारू न‍िगम, बैच 2014 को पुल‍िस अधीक्षक सुल्‍तानपुर से पुल‍िस अधीक्षक यूपी 112 लखनऊ

3 IPS अव‍िनाश पाण्‍डेय, बैच 2015 को वर‍िष्‍ठ पुल‍िस अधीक्षक मेरठ से पुल‍िस अधीक्षक  मुख्‍यालय पुल‍िस महान‍िदेशक यूपी लखनऊ 

4 IPS बीबीजीटीएस मूर्ति, बैच 2015 को वरिष्‍ठ पुल‍िस अधीक्षक झांसी से वरिष्‍ठ पुल‍िस अधीक्षक मेरठ

5 IPS अभ‍िषेक, बैच 2015 को पुल‍िस अधीक्षक ब‍िजनौर से पुल‍िस अधीक्षक गोंडा

6 IPS व‍िकास कुमार, बैच 2015 को पुल‍िस अधीक्षक बलरामपुर से वर‍िष्‍ठ पुल‍िस अधीक्षक झांसी 

7 IPS  कृष्ण कुमार (केके बिश्नोई), बैच 2018 को पुल‍िस अधीक्षक संभल से पुल‍िस अधीक्षक ब‍िजनौर 

8 IPS व‍िकास चंद्र त्र‍िपाठी को पुल‍िस अधीक्षक/अपर पुल‍िस अधीक्षक बाराबंकी से पुल‍िस अधीक्षक सम्‍भल 

9 IPS मार्तण्‍ड प्रकाश स‍िंह को पुल‍िस अधीक्षक/अपर पुल‍िस अधीक्षक हरदोई से पुल‍िस अधीक्षक बलरामपुर

up ips transfer yogi government kk bishnoi bijnor sp Avinash Pandey posted to Lucknow

यह भी पढ़ें- IPS अविनाश पांडेय के खिलाफ पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने खोला मोर्चा, थप्पड़ वाले VIDEO पर खटखटाया NHRC का दरवाजा

यह भी पढ़ें-  IPS अंशिका वर्मा के जज्बे को पति आईपीएस केके बिश्नोई का सैल्यूट, लिखा-जितना ज़्यादा पसीना बहाएंगे…

यह भी पढ़ें-  IPS अविनाश पांडेय का थप्पड़ बरसाने वाला VIDEO वायरल, मेरठ में प्रदर्शन के पीछे बड़ी साजिश का खुलासा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button