मध्य प्रदेश

मंडी के हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 8 घायल


हिमाचल प्रदेश के मंडी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू व नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जिसमें दो घायलों की हालात नाजुक बताई जा रही है. यह हादसा आज (20 अगस्त 2026) सुबह पौने 8 बजे के करीब हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, टनल नंबर 12 में वाहन क्रमांक PB 11 DQ 1249 और वाहन क्रमांक HP 33 C 1730 की बीच जोरदार टक्कर हो गई. वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस टीम के साथ आईओ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया.

हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

हादसे में तीन लोगों की मौत, 8 लोग घायल

बताया गया कि 108 एम्बुलेंस के माध्यम से दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी नगवाईं ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक और जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है.

हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए ट्रक

बताया गया कि मंडी के चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हणोगी टनल के पास दो ट्रकों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए. वहीं, हादसे की सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है.

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घायलों में दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है. डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और हादसे के पीछे क्या कारण रहे इसकी भी जांच जारी है. 

सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता

Input By : परी शर्मा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button