

पंजाब के मोहाली स्थित सेक्टर-82 एयरोसिटी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत का हिस्सा अचानक गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान कई मजदूर मौके पर काम कर रहे थे, जिनमें से कुछ मलबे के नीचे दब गए.
2 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो मजदूरों की मौत हो चुकी है. वहीं करीब छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.
Mohali, Punjab: A tragic accident occurred late Wednesday night at a construction site in Aerocity. Heavy rain reportedly caused the ground on one side of the site to collapse, bringing down part of the under-construction building. Around six people are feared trapped under the… pic.twitter.com/dWxYg091Ke
— IANS (@ians_india) August 20, 2026
काम करते समय ऊपर से गिरी मिट्टी
एक चश्मदीद ने बताया कि चार लोग काम कर रहे थे और ऊपर से मिट्टी गिर गई. चारों लोग दब गए, दो लोगों को ज़िंदा बचाकर अस्पताल भेजा गया, जबकि दो लोगों की मौत हो गई. नहीं, अब अंदर कोई नहीं बचा है. सभी को बाहर निकाल लिया गया है.
Mohali, Punjab: An eye witness says, ”Four men were working, and soil fell from above. All four men were buried. Two men were rescued alive and sent to the hospital, while two men have passed away. No, there is no one left inside now. Everyone has been pulled out…” pic.twitter.com/D2ekOwj8eC
— IANS (@ians_india) August 20, 2026
भारी बारिश को माना जा रहा वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण निर्माण स्थल के एक हिस्से की जमीन धंस गई. इसके बाद इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा. हालांकि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
घायलों को भी अस्पताल भेजा गया
DSP हरसिमरन सिंह बाल ने कहा कि जहां तक मौतों की बात है, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने वहां मौजूद लोगों और मज़दूरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया है. घायलों को भी अस्पताल भेजा गया है. जो भी अपडेट होगा, डॉक्टर से जानकारी मिलने के बाद हम आपको बता देंगे.
Mohali, Punjab: DSP Harsimran Singh Bal says, ”As far as any deaths are concerned, after conducting the rescue operation, the police, with the help of the public and the laborers there, have sent them to the hospital. Those who are injured have also been sent to the hospital.… pic.twitter.com/4wZHumGJBk
— IANS (@ians_india) August 20, 2026
प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर
घटना के बाद से ही राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर चल रहा है. मौके पर एंबुलेंस, पुलिस और अन्य आपदा राहत टीमें तैनात हैं. प्रशासन सभी मजदूरों का पता लगाने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- हैदराबाद: तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन की टक्कर से महिला की मौत, सांसद के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज





