खबर

घात लगाकर बैठा था पत‍ि… कार से उतरते ही मार दी गोली, लखनऊ में द‍िव्‍या म‍िश्रा हत्‍याकांड में क्‍या-क्‍या हुआ? | Lucknow bank relationship manager divya mishra murder case latest news and updates


लखनऊ: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में बैंक की र‍िलेशनशि‍प मैनेजर दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. द‍िव्‍या की हत्‍या उसके पत‍ि ने ही की है. पुलिस ने बताया कि द‍िव्‍या म‍िश्रा बैंक में रिलेशन मैनेजर के रूप में काम करती थीं. वह अपने क्लाइंट से मिलकर आ रहा थी. पहले से घात लगाकर बैठे पति ने दिव्या के सिर में प‍िस्‍टल सटाकर गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था.

जानकारी के अनुसार दिव्या मिश्रा आलमबाग के स्नेहनगर क्षेत्र की रहने वाली थीं और गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में कार्यरत थीं. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे उनके पति मानस वाजपेयी ने उन्हें फोन किया और बैंक के बाहर मिलने के लिए बुलाया. दिव्या जैसे ही बैंक परिसर के बाहर पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद मानस ने उनसे कुछ देर तक बातचीत की. 

प‍िस्‍टल से मारी द‍िव्‍या को गोली

प्रत्यक्षदर्शि‍यों के मुताब‍िक, मानस ने द‍िव्‍या से बातचीत के ही अचानक प‍िस्‍टल से उसको गोली मार दी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

पत‍ि ने व्‍हॉट्सऐप पर लगाया था स्‍टेटस

हत्‍या से पहले मानस ने व्‍हॉट्सऐप पर स्‍टेटस भी लगाया था. स्‍टेटस में मानस ने ल‍िखा था, आज मैंने अपनी पत्नी की हत्‍या कर दी है, क्‍योंक‍ि वो मुझको धोखा दे रही थी. अब मैं खुद को और अपनी बहन को मारने जा रहा हूं.” 

यह भी पढ़ें- लखनऊ में पति ने ICICI में अधिकारी पत्नी की बैंक के बाहर गोली मार कर हत्या की, बहन को गोली मार खुद की भी जान ली




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button