मध्य प्रदेश

गुना: ‘युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन…’, महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल


मध्य प्रदेश के गुना में बीजेपी विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक पन्नालाल शाक्य महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने ये टिप्पणी नानाखेड़ी मंडी में सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में बलराम महोत्सव के दौरान की. हालांकि उनके इस बयान पर बीजेपी की ही विधायक प्रियंका पेंची ने आपत्ति जताई.

दरअसल गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा, “रामायण, महाभारत और अन्य लड़ाइयों में आदमी ही मरे. कोई भी औरत नहीं मरी. उन्होंने कहा कि ये विडंबना हम को समझना पड़ेगी. ऐसा ही महाभारत में हुआ. एक करोड़ आदमी मारे गए एक पांचाली के पीछे. शाक्य ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने एक संयोगिता के पीछे अपने खुद के 55 सामंत कन्नौज से दिल्ली तक मरवा दिए. आज तक हम उसको भोग रहे हैं. ये तीन घटनाएं, आदमी मरे औरत एक भी नहीं मरी.”

ये भी पढ़ें: खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

माता सीता को बताया मौत का सामान

उन्होंने आगे कहा, “लड़ाइयों में केवल पुरुष ही मरे हैं ,रामायण काल में रावण को बहुत लोगों ने समझाया. उसके भाई ने समझाया कि भैया तुम क्यों ये पराई स्त्री को ले आए हो, ये तो मौत का सामान है. इसे ससम्मान भेज दो. पर आप देखो उस युद्ध में महिलाएं कोई नहीं मरी, मरे तो आदमी ही मरे.” 

बीजेपी की महिला विधायक ने टोका

वहीं इस पर फिर चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने विधायक पन्नालाल शाक्य को टोकते हुआ कहा कि नहीं ऐसा नहीं है. ये तो गलत बात है. महिलाओं ने भी बलिदान दिए हैं. मैं भी महिला हूं. विरोध के बाद गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी बात पर कायम रहते हुए कहा कि उन्होंने बहुत सारी किताबें पढ़ी हैं और उन्हें मालूम है कि महिलाओं के साथ देश में कहां क्या हुआ है. इस मामले में चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button