

प्याज कचोरी कैसे बनाई जाती है?
NDTV
अगर आपको चाय के साथ कुछ कुरकुरा, मसालेदार और स्वाद से भरपूर खाने का मन करता है, तो प्याज की खस्ता कचौड़ी एक बेहतरीन विकल्प है. बाहर से सुनहरी और करारी, जबकि अंदर से चटपटी प्याज की स्टफिंग से भरी यह कचौड़ी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. हाल ही में @CookingWithChefAshok ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.
यहां देखिए वीडियो…
कचौड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
सामग्री:
आटा तैयार करने के लिए:
- मैदा (400 ग्राम)
- नमक (½ छोटा चम्मच)
- देसी घी (60 मिली)
- पानी (जरूरत अनुसार)
स्टफिंग के लिए:
- प्याज (5 मीडियम आकार के बारीक कटे हुए)
- अदरक (1 इंच बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च (2-3 बारीक कटी हुई)
- तेल (2-3 बड़े चम्मच)
साबुत मसाले:
- जीरा (1 छोटा चम्मच)
- साबुत धनिया (2 छोटे चम्मच)
- सौंफ (2 छोटे चम्मच)
- लाल मिर्च (2 सूखी)
पाउडर मसाले:
- हल्दी (½ छोटा चम्मच)
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- धनिया पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- जीरा पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- आमचूर पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- गरम मसाला (¼ छोटा चम्मच)
- कसूरी मेथी (1 छोटा चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- हींग (एक चुटकी)
अन्य सामग्री:
- बेसन (½ कप)
- तलने के लिए तेल
बनाने का आसान तरीका क्या है?
आटा तैयार करें:
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा और नमक डालकर मिला लें.
- अब इसमें घी डालें और हाथों से अच्छी तरह मिलाएं, जब मिश्रण मुट्ठी में दबाने पर बंधने लगे, तब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें.
- आटे को 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह मसलें और फिर ऊपर थोड़ा तेल लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
मसाला तैयार करें:
- एक पैन गर्म करें और उसमें जीरा, साबुत धनिया, सौंफ और सूखी लाल मिर्च को हल्का भून लें.
- ठंडा होने पर सभी चीजों को दरदरा पीस लें.
स्टफिंग बनाएं:
- कड़ाही में तेल गर्म करके हींग डालें.
- फिर अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें.
- इसके बाद कटे हुए प्याज डालें और मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक उनका सारा पानी सूख न जाए.
- अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और बेसन डालें, लगातार चलाते हुए कुछ मिनट तक भूनें.
- फिर धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, कसूरी मेथी, गरम मसाला, आमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें और छोटे-छोटे गोले बना लें.
कचौड़ी तैयार करें:
- आराम किए हुए आटे की बराबर लोइयां बना लें.
- हर लोई को उंगलियों से फैलाकर बीच में एक स्टफिंग बॉल रखें.
- किनारों को जोड़कर अच्छी तरह बंद करें और हल्के हाथ से दबाकर कचौड़ी का आकार दें.
तलें और परोसें:
- कड़ाही में तेल हल्का गर्म करें.
- तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए.
- तैयार कचौड़ियों को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- जब कचौड़ियां फूलकर गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो निकालकर पेपर पर रखें.
- हरी चटनी, मीठी चटनी, दही या आलू की सब्जी के साथ परोसें.
इसे भी पढ़ें: कटते ही काले पड़ जाते हैं सेब-केले? ये 5 आसान ट्रिक्स रखेंगी घंटों तक फ्रेश
पूरी स्टोरी पढ़ें





