

Babita Singh Reporting Release Date: सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर के प्रेमियों के लिए एक अमेजन एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. टीवी और ओटीटी के फेमस एक्टर वरुण सोबती और टैलेंटेड एक्ट्रेस निमिषा सजायन जल्द ही एक जबरदस्त इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ लेकर आ रहे हैं. जिसे लेकर जानकारी सामने आई है. इसके मेकर्स प्राइम वीडियो ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इसकी अपडेट शेयर की है. जिसमें इसकी रिलीज डेट और कहानी से पर्दा उठाया गया है.
प्राइम वीडियो ने बताया कब रिलीज होगी मूवी
प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. पोस्ट में लिखा गया कि एक मर्डर, और कई राज जो खुलने का इंतजार कर रहे हैं.” जिससे साफ है कि फिल्म एक सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर कहानी लेकर आने वाली है. इसके साथ ही मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि अम्बीका, अमिता व्यास और सुदीप शर्मा अभिनीत यह इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 28 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. यह फिल्म भारत समेत दुनियाभर के दर्शकों के लिए हिंदी भाषा और इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ स्ट्रीम की जाएगी.
क्या है इसकी कहानी
फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं. यह फिल्म एक क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन असल में यह एक ऐसी औरत के पर्सनल सफर के बारे में भी है जिसने हमेशा एडजस्ट किया, दूसरों से वैलिडेशन चाहा और अपनी जिंदगी में बैकग्राउंड में रही है. निमिषा सजयन उसे जबरदस्त सेंसिटिविटी और मजबूती के साथ जिंदा करती हैं, जबकि बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर उसके आसपास की दुनिया में कमाल की गहराई और टेक्सचर जोड़ते हैं. अंबिका पंडित द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का लेखन अमिता व्यास ने किया। इस प्रोजेक्ट को सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्रा और टीना थारवानी ने फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस के बैनर तले एक्ट थ्री के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.
आपके लिए और भी





