खबर

कब्ज, गैस और अपच से रहना है दूर, तो फाइबर से भरपूर इन 4 चीजों को करें डाइट में शामिल | Kabj Dur Karne Ke Liye Kya Khaye Best 4 Food With More Fiber Than Whole Grain Bread


आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. इसका एक कारण हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान भी है. हम सब जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए फाइबर (Fiber) कितना जरूरी है. जब भी फाइबर की बात आती है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में होल-ग्रेन या ब्राउन ब्रेड का नाम आता है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि अगर फाइबर चाहिए, तो बस ब्राउन ब्रेड खा लो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी किचन में ऐसी कई और चीजें मौजूद हैं, जिनमें एक स्लाइस ब्राउन ब्रेड के मुकाबले कहीं ज्यादा फाइबर होता है? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना.

डाइटिशियन डॉ. दीप्ति खाटूजा बताती हैं कि, फाइबर हमारे पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत रखने, वजन को कंट्रोल करने और पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर रखने में बहुत मदद करता है. आइए जानते हैं ऐसी 4 चीजों के बारे में, जो फाइबर से भरपूर हैं. 

फाइबर के लिए क्या खाएं- (Best Fiber Rich Food)

​1. काले सेम (Black Beans)

​राजमा और छोले तो आप अक्सर खाते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ब्लैक बीन्स यानी काले सेम ट्राई किए हैं? ये खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, सेहत के लिए उतने ही फायदेमंद भी हैं. इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. 

कैसे खाएं- इसे आप अपनी दाल, सलाद या सूप में शामिल कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. एवोकाडो- (Avocados)

एवोकाडो में फाइबर के साथ-साथ हेल्दी फैट (Healthy Fats) भी होता है. 

कैसे खाएं- इसे आप सुबह नाश्ते में टोस्ट पर लगाकर खा सकते हैं या फिर इसकी स्मूदी बना सकते हैं.

​​3. रसभरी- (Raspberries)

​रसभरी यानी रैप्सबेरी फाइबर का पावरहाउस है. अगर आपको मीठा खाने का शौक है और आप सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते, तो ये छोटे-छोटे रसीले फल आपके लिए बेस्ट हैं. 

कैसे खाएं- सुबह के नाश्ते में ओट्स या दही के साथ इन्हें मिलाकर खाने से दिन की शुरुआत बहुत ही हेल्दी होती है.

​​4. चिया सीड्स- (Chia Seeds)

चिया सीड्स को पाचन के लिए बेस्ट माना जाता है. पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप इनका सेवन कर सकते हैं.

कैसे खाएं- पानी या दूध में भीगोकर इनका सेवन कर सकते हैं. इन्हें स्मूदी में डालकर भी खा सकते हैं. 

डॉ. दीप्ति खाटूजा गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में डायटेटिक्स और न्यूट्रिशन विभाग की प्रमुख हैं.

ये भी पढ़ें- क्या आप भी बहुत सारे फ्रूट्स मिक्स करके खाते हैं? डॉ. दीप्ति खाटूजा से जानें किसे और कैसे खाने चाहिए फल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button