

UGC NET की Provisional Answer Key आज जारी कर दी गई है. प्रोविजनल आंसर की को UGC NET की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा. UGC NET प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खुल गई है. जिसके जरिए उम्मीदवार किसी सवाल के उत्तर को चैलेंच कर सकेंगे. दरअसल अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की देखकर ऐसा लगता है कि किसी सवाल का दिया गया उत्तर सही नहीं है तो वो इस चैलेंज कर सकते हैं. हालांकि चैलेंज करते हुए 200 रुपये का शुल्क भरना होगा. Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. आइए जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में
कैसे दर्ज करें आपत्ति?
- उम्मीदवार सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- Answer Key Challenge से संबंधित लिंक पर जाएं.
- उस सवाल को चुने जिसे वो चैलेंज करना चाहते बैं. साथ ही निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.





