खबर

UGC NET 2026 Answer key : आज जारी होगी UGC NET प्रोविजनल आंसर की, इस लिंक पर जाकर करें चेक | UGC NET June 2026 Answer Key Live Updates released today link objection window response sheet nta



UGC NET June 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) UGC NET 2026 की प्रोविजनल आंसर की आज जारी कर देगी, जिन उम्मीदवारों ने जून सेशन का एग्जाम दिया है, वो लॉगिन डिटेल्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की चेक कर सकेंगे. UGC NET 2026 आंसर की के साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी. जिसकी मदद से छात्र इस बात का अंदाजा लगा सकेंगे की उनके कितने नंबर UGC NET 2026 में आ सकते हैं. बता दें कि UGC NET जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून तक आयोजित की गई थी.

UGC NET आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  1. UGC NET 2026 प्रोविजनल आंसर की देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  2. UGC NET आंसर की जारी होने के बाद एक लिंक एक्टिव होगा, जिसपर क्लिक करना होगा.
  3. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें.
  4. जरूरी जानकारी डालें.
  5. ‘साइन इन’ पर क्लिक करें.
  6. प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करें

बता दें कि UGC NET जून 2026 के स्कोर के आधार पर देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और PhD में एडमिशन मिलता है.  दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) सहित कई कॉलेजों में एंट्री पाने के लिए ये एग्जाम पास करना जरूरी होता है.

कब आएगा रिजल्ट

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद ऑब्जेक्शन विंडो खोली जाएगी. किसी भी सवाल का आंसर सही नहीं लगने पर आप आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. बोर्ड दर्ज की गई सारी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगा. फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट बनाया जाएगा. फाइनल आंसर की जारी होने के बाद रिजल्ट को जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का उठाएं लाभ, स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई फ्री, NSP पर जाकर करें आवेदन




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button