खबर

दिल्ली रूट की कौन-कौन सी ट्रेन रद्द, सफर करने की प्लानिंग से पहले जान लें | Several trains on the Delhi route cancelled in Octorber check details before planning your journey


दिल्ली रूट की कौन-कौन सी ट्रेन रद्द, सफर करने की प्लानिंग से पहले जान लें

दिल्ली रूट की कई ट्रेन कैंसिल

IANS

रेलवे को लगातार अपडेट किया जा रहा है. रेल लाइन से लेकर पुल और ओटोमैटेड सिंगनल जैसे प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है. ऐसे में देश के कई रूटों में आगामी समय के लिए कई ट्रेन को रद्द किया जा गया है. सितंबर-अक्टूबर में सैकड़ों ट्रेनों को कैसिंल किया गया है. इसमें बिहार से चलनी वाली ट्रेन शामिल हैं. वहीं अक्टूबर महीने में दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेलनगर और पालम के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है.

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर महीने में 5, 6, और 7 अक्टूबर को कई ट्रेन रद्द किए गए हैं. यह सभी ट्रेन दिल्ली रूट की ट्रेनें है. यह सभी दिल्ली से राजस्थान जाने वाली ट्रेन है.

5 और 6 अक्टूबर को कैंसिल रहने वाली ट्रेन

  • ट्रेन संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस 5 अक्टूबर को कैंसिल किया गया है.
  • ट्रेन संख्या 14088 जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को कैंसिल किया गया है.

7 अक्टूबर को कैंसिल रहने वाली ट्रेन

  • ट्रेन संख्या 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को कैंसिल किया गया है.
  • ट्रेन संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को कैंसिल किया गया है.

कैसे पता करें कैंसिल ट्रेन की जानकारी

अगर ट्रेन से आप सफर करने वाला हैं या आप जिस रूट में सफर करने वाले हैं वहां ट्रेन कैंसिल है या नहीं इसका अपडेट ले सकते हैं. आप NTES यानी National Train Enquiry System की वेबसाइट पर जाकर ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं. IRCTC से टिकट बुकिंग करने वाले अपने अकाउंट के Booked Tickets सेक्शन पर जाकर चेक कर सकते हैं. रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क कर सकते हैं. यहां पर आपको ट्रेन से जुड़ी जरूरी अपडेट पता चल जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! 7 अक्टूबर से बदलेंगी 2 एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग, देखें नया टाइमटेबल




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button