खबर

पर्दे पर असली दिखें झुग्गियां इसलिए डायरेक्टर ने कई एकड़ में लगवा दिया सेट, जगह ढूंढने में लगे महीनों | Nani movie the paradise director wanted to create real slum so he created a huge set inside photos viral


नई दिल्ली:

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ साल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित और मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, खासकर इसलिए क्योंकि यह नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की मच अवेटेड रीयूनियन है. नानी को हम ‘हाय नन्ना’ और ‘जर्सी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देख चुके हैं, लेकिन इस बार वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. 

टीजर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीजर में शामिल हो गया है. इसकी भव्यता से लेकर दिलचस्प थीम तक, हर चीज ने दर्शकों के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. जैसा कि टीजर में देखने को मिला, फिल्म में दमदार एक्शन, गुस्सा और एक पावरफुल थीम देखने को मिली. टीजर ने फिल्म की भव्यता और इसके सेट के बड़े स्केल की झलक दिखाई है. फिल्म को एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

अब ‘द पैराडाइज’ की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो बड़े पर्दे पर फिल्म की ग्रैंडनेस और स्केल को एक नए लेवल पर ले जाने की झलक देती हैं. एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, “फिल्म के लिए मेकर्स ने कई एकड़ में फैला एक बहुत बड़ा सेट बनाया है. सिर्फ लोकेशन के लिए ही उन्हें कई महीनों तक तलाश करनी पड़ी, क्योंकि किसी भी स्टूडियो के पास इतना बड़ा सेट बनाने के लिए उतनी जमीन नहीं थी जितनी की जरूरत थी. मेकर्स चाहते थे कि फिल्म में दिखने वाली झुग्गियां जितनी हो सके उतनी असली और नेचुरल नजर आएं. इसके लिए उन्होंने एक्सपर्ट्स की मदद ली और उन्हें भारत की अलग-अलग झुग्गियों में भेजा गया, ताकि वहां के माहौल और उसकी बारीकियों को समझा जा सके.”

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

सोर्स ने आगे बताया, “पूरे सेट का सेंटरपीस एक आर्च है, जो फिल्म के मुख्य किरदार का घर भी है. इस आर्च के आसपास ही पूरी झुग्गी बस्ती को बनाया गया है.” यह बात दिखाती है कि मेकर्स ने फिल्म को कितने बड़े स्केल पर तैयार किया है. नेचुरल स्टार नानी की मौजूदगी में ‘आया शेर’ पहले ही ग्लोबल फिनॉमेनन बन चुका है. यह गाना दुनियाभर के चार्ट्स और ट्रेंड्स में छाया हुआ है. फैंस नानी के जबरदस्त हुक स्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार रील्स और एडिट्स शेयर किए जा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत 8 भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म के ग्लोबल स्केल को देखते हुए मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से भी इंटरनेशनल मार्केट्स में ‘द पैराडाइज’ को प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है. शानदार निर्देशक, दमदार स्टारकास्ट और बड़े ग्लोबल स्केल के साथ ‘द पैराडाइज’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिलीज से पहले ही एक बड़े कल्चरल फिनॉमेनन का रूप लेती नजर आ रही है, जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button