
Hindi Panchang, 10 August 2026: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार है. आज सावन शिवरात्रि और दूसरा मंगला गौरी व्रत है, शिव और माता पार्वती की पूजा का खास संयोग बन रहा है. अखंड सौभाग्य के लिए देवी मंगला गौरी को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं, वहीं मोक्ष प्राप्ति और सुख समृद्धि के लिए शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें.
आज का व्रत – सावन शिवरात्रि व्रत की पूजा रात्रि के चारों प्रहर में भी की जाती है. वहीं मंगला गौरी व्रत में माताएं पति की लंबी आयु, संतान प्राप्ति के लिए निराहार व्रत रखती हैं.
–
11 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 11 August 2026)
- तिथि – चतुर्दशी (10 अगस्त 2026, सुबह 4:54 -12 अगस्त 2026, रात 1:52 बजे तक)
- वार – मंगलवार
- नक्षत्र – पुनर्वसु
- योग – सिद्धि
- सूर्योदय – सुबह 5:48
- सूर्यास्त – शाम 7:04
- चंद्रोदय – रात 3:51
- चंद्रास्त – शाम 6:12
- चंद्र राशि – कर्क
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का चल चौघड़िया – सुबह 9:06 – 10:46
- दोपहर का लाभ चौघड़िया – सुबह 10:46 – दोपहर 12:25
- शाम का शुभ चौघड़िया – दोपहर 3:43 – शाम 5:22
- अमृत चौघड़िया – दोपहर 12:25 – 2:04
राहुकाल और अशुभ समय (Rahu Kaal)
- राहुकाल – दोपहर 3:43 – शाम 5:22 बजे
- यमगण्ड काल – सुबह 9:06 – 10:46 बजे
- गुलिक काल – दोपहर 12:25 – 2:04 बजे
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar – 11 August 2026)
- सूर्य – कर्क
- चंद्रमा – कर्क
- मंगल – मिथुन
- बुध – कर्क
- गुरु – कर्क
- शुक्र – कन्या
- शनि – मीन (वक्री)
- राहु – कुंभ
- केतु – सिंह
11 अगस्त का राशिफल
मेष राशि: संपत्ति लाभ और कानूनी मामलों में जीत के योग हैं. रुके काम पूरे होंगे. हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.
वृष राशि: धन लाभ और मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. संतान व परिवार से खुशखबरी मिलेगी. चमेली तेल का दीपक जलाएं.
मिथुन राशि: काम पर फोकस रखें और दूसरों के मामलों से दूर रहें. पुरानी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है. सुंदरकांड पढ़ें.
कर्क राशि: प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं. बिजनेस में उलझन दूर होगी. माताजी की सेहत का ध्यान रखें. शिवलिंग पर दूध-जल चढ़ाएं.
सिंह राशि: रुके काम पूरे होंगे और दिन सकारात्मक रहेगा. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. सूर्य को अर्घ्य दें.
कन्या राशि: नौकरी में मनपसंद काम मिल सकता है. वाहन खर्च बढ़ सकता है. परिवार में स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. हनुमान चालीसा पढ़ें.
तुला राशि: कार्यस्थल पर सावधानी रखें और बेवजह खर्च न करें. मौसम से सेहत प्रभावित हो सकती है. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
वृश्चिक राशि: धन-धान्य में वृद्धि होगी और रुके काम पूरे होंगे. परिवार में मिल-बैठकर मामले सुलझाएं. हनुमान अष्टक पढ़ें.
धनु राशि: मान-सम्मान बढ़ेगा और पुरस्कार मिल सकता है. जल्दबाजी से बचें. विष्णु-हनुमान जी को पीला फल अर्पित करें.
मकर राशि: पार्टनरशिप में बिजनेस से बचें. नए संपर्क लाभ देंगे. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. पीपल के नीचे दीपक जलाएं.
कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. माताजी की सेहत का ध्यान रखें. हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें.
मीन राशि: करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. रुके काम गति पकड़ेंगे. संतान की उच्च शिक्षा को लेकर योजना बनेगी. हनुमान मंत्र का जाप करें.
नारंगी, हरा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
