मध्य प्रदेश

Himachal: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले


हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. इसके साथ ही 54 HPPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. सरकार ने इन बदलावों के पीछे प्रशासनिक जरूरतों और जनहित को वजह बताया है.

IPS अधिकारियों की नई तैनाती

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2019 बैच के IPS अधिकारी मयंक चौधरी को पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लीव रिजर्व) के पद से हटाकर द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन, सकोह (कांगड़ा) का कमांडेंट नियुक्त किया गया है.

वहीं, 2019 बैच के ही IPS अधिकारी अमित यादव को द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन, सकोह के कमांडेंट पद से स्थानांतरित कर एसपी साइबर क्राइम (CID), शिमला की जिम्मेदारी दी गई है.

शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल

सबसे अहम बदलावों में 2012 बैच के IPS अधिकारी संजीव कुमार गांधी की नई जिम्मेदारी शामिल है. वह अब तक डीआईजी पुलिस (ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे), शिमला के पद पर तैनात थे. सरकार ने उनकी सेवाएं हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग को सौंप दी हैं. मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ये तबादले जनहित में किए गए हैं.

54 HPPS अधिकारियों को भी बदला गया

IPS अधिकारियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPPS) के 54 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. इस सूची में एडिशनल एसपी से लेकर डीएसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं. कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और दूसरी महत्वपूर्ण इकाइयों में भेजा गया है.

डॉ. शिव कुमार को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर एसपी सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस, शिमला की जिम्मेदारी दी गई है. भूपिंदर सिंह नेगी को प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन जूंगा का कमांडेंट बनाया गया है. मनमोहन सिंह को एडिशनल एसपी कुल्लू और शिव राम चौधरी को एडिशनल एसपी चौथी आईआरबी जंगलबेरी (हमीरपुर) नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा प्रवीण धीमान को एडिशनल एसपी CID मंडी, नरेंद्र कुमार को एडिशनल एसपी सिरमौर और अजय कुमार-I को एडिशनल एसपी ऊना बनाया गया है.

जिलों में भी बदली पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी

तबादला सूची में जिला स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. संजीव कुमार-I को एडिशनल एसपी कांगड़ा (धर्मशाला), रमेश कुमार शर्मा को एडिशनल एसपी सोलन और योगेश रोल्टा को एडिशनल एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), शिमला की जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं संजीव कुमार-II को एसवी एंड एसीबी, चंबा में एडिशनल एसपी और बीर बहादुर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी में एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है.

डीएसपी स्तर पर भी बड़ा बदलाव

डीएसपी स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. तजिंदर कुमार वर्मा को एसडीपीओ जवाली, संजय शर्मा को एसडीपीओ ज्वालामुखी के साथ देहरा का अतिरिक्त प्रभार, जबकि शेर सिंह को एसडीपीओ दादासीबा लगाया गया है.

वरुण पाटियाल को एसडीपीओ भावानगर, मंगत राम को एसडीपीओ संगड़ाह, गौरी दत्त को एसडीपीओ ठियोग और विक्रांत बोंसरा को एसडीपीओ मनाली की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा राजेश कुमार को एसडीपीओ कांगड़ा और हरीश कुमार-I को एसडीपीओ बड़सर नियुक्त किया गया है.

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, ‘हर वर्ग है परेशान’

10 अगस्त से प्रभावी होंगे आदेश

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. आदेश पर मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत और विशेष सचिव (गृह) मनोज कुमार चौहान के हस्ताक्षर हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो सुक्खू सरकार का यह पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल है, जिसमें राज्य स्तर से लेकर जिलों तक कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button