मध्य प्रदेश

‘शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?’ इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए


मध्य प्रदेश की रीवा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गए हैं. देशभर में चल रही इथेनॉल और प्योर पेट्रोल की बहस के बीच बीजेपी सांसद ने ऐसी बात कह दी है, जिसे सुनकर लोग चर्चा करने लगे हैं. दरअसल, जनार्दन मिश्रा कोलकाता-रीवा-भोपाल हवाई सेवा की लोकार्पण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “देश में जब शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं तो क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?”

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा मंच से भाषण देते एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं, “दुनिया में सर्वाधिक रोजगार (नौकरी नहीं) अगर कहीं उपलब्ध हो रहे हैं तो वह भारत है. आज सबसे कम महंगाई अगर किसी देश में है तो वह हिंदुस्तान है. पूरी दुनिया में महंगाई चरम पर है. आज देश आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है. हम 600 करोड़ के बम निर्यात करते हैं और 38 हजार करोड़ के हवाई सैन्य सामान निर्यात कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?’

रीवा सांसद ने आगे कहा, “गैस और तेल की बात है तो हमारे यहां केवल 20 फीसदी तेल होता है. 80 फीसदी हमें विदेश से लेना पड़ता है. इसमें लड़ाई छिड़ गई है. हॉर्मूज बंद है. 18 हजार किलोमीटर का चक्कर लगाकर देश को तेल पहुंचाया जा रहा है और जब PM मोदी कहते हैं कि 20 परसेंट इथेनॉल मिलाना पड़ेगा तो आंदोलन हो रहा है कि इथेनॉल नहीं चलेगा केवल शुद्ध पेट्रोल लाकर दो. शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा क्या? शुद्ध पेट्रोल जब देश में है ही नहीं तो कहां से आएगा?”

‘ब्राजील में 100 फीसदी इथेनॉल पर चलती है गाड़ी’

जनार्दन मिश्रा ने आगे कहा, “आज इथेनॉल का विरोध हो रहा है. ब्राजील 100 प्रतिशत इथेनॉल बना रहा है. पूरे ब्राजील की गाड़ियां इथेनॉल से चल रही हैं. ऑटोमोबाइल वाले कह रहे हैं कि हमारे पास इंजन है, कोई दिक्कत नहीं होगी. हिंदुस्तान में इथेनॉल से गाड़ी चलाने वाली क्षमता है. यहां की गाड़ियां भी इथेनॉल से चल सकती हैं, लेकिन लोग कहते हैं कि इथेनॉल न बनाओ. अगर इथेनॉल नहीं बनाएंगे तो पेट्रोल और डीजल कहां से आएगा?”

यह भी पढ़ें: सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button