

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2026-27 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं. बोर्ड ने सभी एफिलिएटेड (Affiliated) स्कूलों को आदेश जारी कर बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की एलओसी (List of Candidates – LOC) को ऑनलाइन सबमिट करने की प्रोसेस जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं. अगर लास्ट डेट तक एलओसी पूरी नहीं होती है, तो फिर इसके लिए लेट फीस चुकाना पड़ेगा. आइए जानते हैं लेट फीस, एलओसी क्यों है जरूरी और बोर्ड की गाइडलाइंस…
21 अक्टूबर तक बिना लेट फीस जमा करें एलओसी
नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्कूल बिना किसी रेग्यूलर फीस (Regular Fee) के 21 अक्टूबर 2026 तक योग्य छात्रों की एलओसी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. इसके बाद केवल लेट फीस के साथ ही फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे.
डेडलाइन चूकने पर लगेगा 2,000 जुर्माना
जो स्कूल किसी कारण 21 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते हैं, उन्हें लेट फीस के साथ एलओसी जमा करना होगा. बता दें कि स्कूल 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक प्रति छात्र 2,000 की लेट फीस (निर्धारित परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त) का भुगतान करके एलओसी सबमिट कर सकेंगे.
क्या हैLOC और यह क्यों है जरूरी?
एलओसी (LOC) एक प्रकार का ऑफिशियल डॉक्यूमेंट और रिकॉर्ड है, जो स्कूल बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले रेग्यूलर स्टूडेंट्स का पूरा डिटेल वैरिफाई करके सीबीएसई को सौंपते हैं. इसी डेटा के बेसिस पर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड, रोल नंबर और बोर्ड परीक्षा की आगे की पूरी रूपरेखा तैयार की जाती है.
स्कूलों के लिए बोर्ड की सख्त गाइडलाइंस
सीबीएसई ने स्कूलों को सचेत किया है कि वे लास्ट सबमिशन से पहले हर छात्र के पर्सनल डिटेल्स, जैसे माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और सबसे महत्वपूर्ण चुने गए विषयों (Subject Codes) को दोबारा चेक कर लीजिए. सब्जेक्टस के सिलेक्शन में कोई भी गलती छात्र के पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकता है. अंतिम समय में होने वाले सर्वर क्रैश और टेक्निकल समस्याओं से बचने के लिए स्कूलों को समय से पहले प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें- CBSE Class 10 के साइंस एग्जाम का नया नियम, गलत सेक्शन में आंसर लिखा तो मिलेंगे ‘Zero’ नंबर, सैंपल पेपर जारी





