खबर

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर की बेरहमी से पिटाई; कानपुर में प्यार करने पर ‘तालिबानी सजा’ | kanpur dehat lover couple beaten By Villagers Social media video viral derapur khirwan dera Police UP crime news


कानपुर:

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में सामने आई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आ गया है. वीडियो के अनुसार खिरवां डेरा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक और युवती को ग्रामीणों ने कथित तौर पर पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई. वायरल वीडियो में युवक को रस्सी से बांधकर पीटते और युवती के साथ भी हाथापाई करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

क्या है मामला?

डेरापुर के खिरवां डेरा गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था. लेकिन दोनों की यह मुलाकात छुप न सकी. इसकी भनक लगते ही सतर्क हुए गांव वालों ने बिना देर किए घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत खेतों पर काम कर रहे परिजनों को सूचना देकर बुला लिया. परिजनों के पहुंचते ही घर के अंदर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. आरोप है कि घर के भीतर दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी एक्शन सीक्वेंस से कम नहीं था. ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा इस कदर सातवें आसमान पर था कि उन्होंने प्रेमी जोड़े की जमकर धुनाई कर दी. घटना के दौरान का मंजर देख वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह गया.

Kanpur Dehat Viral Video: प्रेमी-प्रेमिका को अंदर से घसीटकर लाते हुए

Kanpur Dehat Viral Video: प्रेमी-प्रेमिका को अंदर से घसीटकर लाते हुए

वायरल वीडियो में क्या कुछ है?

वीडियो मे देखा जा सकता है कि युवक को जहां गांव वालों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से पीटा. वहीं युवतियों और महिलाओं ने भी पीछे न हटते हुए लड़की की जमकर खबर ली. पिटाई से भी जब ग्रामीणों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने प्रेमी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे आंगन में ही लिटा दिया. इस पूरी घटना का किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Kanpur Dehat Viral Video: पिटाई का वीडियो वायरल

Kanpur Dehat Viral Video: पिटाई का वीडियो वायरल

पुलिस ने कहा- किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली

वायरल वीडियो और इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने NDTV को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि “वायरल वीडियो संज्ञान में आते ही चौकी इंचार्ज को मौके पर जांच के लिए भेज दिया गया था. प्रेमी और प्रेमिका दोनों इसी गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है. तहरीर मिलने के बाद तथ्यों की गहराई से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

यह भी पढ़ें : कोरिया में पत्नी पर हैवानियत: मुंडन कर चेहरे पर पोती कालिख, जबरन पेशाब पिलाने का आरोप; पति गिरफ्तार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button