खबर

प्रयागराज का वो कसारी-मसारी कब्रिस्तान जहां अतीक अहमद के बगल में दफनाया जाएगा बेटा अबान | atiq ahmed son aban death accident jhansi prayagraj postmortem inquiry



झांसी:

पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद और साथी शाकिर उर्फ सोनू की गुरुवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई. प्रयागराज से झांसी जाते वक्त हुए हादसे के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शवों को एंबुलेंस से प्रयागराज पहुंचे. आबान का शव प्रयागराज पहुंच चुका है, जिसे कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. यह वही कब्रिस्तान है, जहां अतीक अहमद को दफनाया गया था. वहीं, हादसे में घायल तीन और लोगों को भी मेडिकल कॉलेज से इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है. 

झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी जिले के पूंछ थानाक्षेत्र के गांव खिल्ली में हुए भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद सभी को झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अबान और सोनू को मृत घोषित कर दिया.

गुरुवार देर रात दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों और समर्थकों की भीड़ लगी रही. जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन दोनों शवों को एंबुलेंस से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए.

वहीं, झांसी मेडिकल कॉलेज से हादसे में घायल तीन लोगों को भी बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है. पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे की मौत मामले में नया मोड़, हादसे के बाद से नहीं मिल रहा अबान का मोबाइल

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस सचिन माहौर ने बताया, “झांसी में पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद अबान अहमद और उसके साथी का शव प्रयागराज भेज दिया गया है, जबकि घायलों को भी परिजन प्रयागराज ले गए है. पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है.”




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button