मध्य प्रदेश

इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी


मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सनसनी फैला दी थी, जिसमें बीच सड़क पर एक व्यक्ति महिला की बेरहमी से पिटाई करता हुआ नजर आ रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि आरोपी महिला का पति है. लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है.

पीड़ित महिला ने खुद सामने आकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को पूरी तरह गलत बताया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला सविता (बदला हुआ नाम) ने घटना की वास्तविक जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उसका पति नहीं, बल्कि उसका पूर्व मालिक है. महिला पहले आरोपी के टेंट हाउस में काम करती थी.

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

नौकरी छोड़ने पर बना रहा था दबाव, करता था बदनाम

महिला ने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद से ही आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था. वह अक्सर उसे रास्ते में रोककर विवाद करता और मारपीट कर दोबारा अपने यहां काम करने का दबाव बनाता था. महिला जहां भी नई जगह काम करने जाती, आरोपी वहां पहुंचकर उसके बारे में गलत बातें फैलाता और उसे बदनाम करने की कोशिश करता था.

झूठी जानकारी से छवि को पहुंचा नुकसान

महिला ने दुख जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बिना सच जाने आरोपी को उसका पति बताकर झूठी जानकारी फैलाई गई, जिससे उसकी सामाजिक और पारिवारिक छवि को भारी नुकसान पहुंचा है. महिला के अनुसार, उसने पहले भी आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन तब कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई थी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अब वायरल वीडियो सामने आने और सच्चाई उजागर होने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही, पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें, ताकि किसी की छवि को नुकसान न पहुंचे.

दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button