खबर

Skoda Slavia Facelift आ रही है 18 अगस्त को! नए फीचर्स और गियरबॉक्स उड़ा देंगे होश | Skoda Slavia Facelift India Launch Confirmed for August 18



Skoda अपनी पॉपुलर सेडान ‘Slavia’ का नया फेसलिफ्ट वर्जन 18 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रही है. इस अपडेट में कंपनी गाड़ी की डिज़ाइन को और भी आकर्षक बनाने के साथ-साथ कई नए फीचर्स और एक नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ने जा रही है. आइए जानते हैं कि नई Skoda Slavia Facelift में क्या-क्या खास देखने को मिलेगा.

एक्सटीरियर में मिलेंगे ये खास बदलाव

नई Skoda Slavia Facelift का बेसिक शेप और डिज़ाइन पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें कई छोटे और प्रीमियम बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके फ्रंट में नई LED हेडलाइट्स, रीवाइज़्ड ग्रिल और नया बंपर मिलेगा. इसके अलावा, गाड़ी के रियर में नया टेल-लैंप डिज़ाइन और नए अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे, जो इसे सड़क पर ज्यादा शार्प लुक देंगे.

Ducati Monster 2026 का पेटेंट फाइल! भारत आ रही है 890cc के दमदार इंजन और धांसू लुक के साथ

केबिन और कम्फर्ट फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड लेआउट में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन फीचर्स की लिस्ट में कई बड़े इजाफे हो सकते हैं. कार में नया 10.25-इंच का फुल्ली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके अलावा, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और नई सीट अपहोल्स्ट्री भी शामिल हो सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसमें रियर-सीट मसाज फंक्शन भी जोड़ सकती है, जो हाल ही में कुशाक फेसलिफ्ट में पेश किया गया था.

इंजन और सेफ्टी फीचर्स

Slavia Facelift में वही भरोसेमंद पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते रहेंगे. इसमें 1.0-लीटर TSI (115hp) और 1.5-लीटर TSI (150hp) का विकल्प मिलेगा. सबसे बड़ा बदलाव 1.0-लीटर वेरिएंट में देखने को मिलेगा, जहां पुराने 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर गियरबॉक्स की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा. वहीं, 1.5-लीटर इंजन में पहले की तरह 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स ही जारी रहेगा.

नई स्लाविया में 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स स्टैंडर्ड या टॉप वेरिएंट्स में मिलते रहेंगे.

Audi ने पेश की नई Q9 और SQ9! सिर्फ एक बटन दबाते ही शीशा हो जाएगा ट्रांसपेरेंट, जानिए पूरी डिटेल्स

कीमत क्या होगी?

मौजूदा Skoda Slavia की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होकर 18.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. नए फीचर्स और गियरबॉक्स अपडेट के चलते फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button