खबर

धर्मेंद्र प्रधान को सम्मान देने पर बोले राहुल गांधी- ये लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न | Rahul Gandhi Criticises Dharmendra Pradhan Over Corruption And Education System Failures



नई दिल्ली:

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत की बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे.

राहुल गांधी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर की है. राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान पर तंज करते हुए लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत की बर्बाद शिक्षा व्यवस्था के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे. उसी सिस्टम ने 26 बच्चों की जान ली और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर किया.”

राहुल गांधी ने लिखा, “इस्तीफा भी नैतिकता से नहीं, युवाओं के आक्रोश से डरकर देना पड़ा. और आज उसी व्यक्ति को संसद में BJP माला पहना रही है. यह कोई सम्मान नहीं, लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न है. देश का हर छात्र ये देख रहा है और इसमें शामिल हर चेहरा याद रखेगा.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद पहुंचे थे. संसद परिसर में प्रधान के पहुंचते ही भाजपा और एनडीए सांसदों की भीड़ उनका स्वागत करने पहुंची. भाजपा नेताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया, जिसको लेकर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने उन पर हमला बोला है.

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के खिलाफ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है. खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार करके उन पर एफआईआर की जा रही है.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि कहां गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई एफआईआर नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा उन पर घातक हमले और बर्बरता की जा रही है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली और बिहार में एके-47. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार हो या दिल्ली – हर जगह पैटर्न एक ही है. पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है. सुधार इनके बस का नहीं है. अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज दबाएगी. मोदी जी, देश के छात्रों से माफी मांगिए. और जिन्होंने छात्रों पर हमला किया है, उन्हें कुचला है उन पर कार्रवाई कीजिए, छात्रों पर नहीं.

यह भी पढ़ें: सदन में विपक्ष बहस के लिए तैयार, मगर पैलेट गन के इस्तेमाल पर तनातनी; एक मांग पर फंसी बात







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button