खबर

Rajasthan LDC Answer Key 2026 OUT: राजस्थान LDC आंसर की 2026 जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक | Rajasthan LDC Answer Key 2026 released out how to check


Rajasthan LDC Answer Key 2026 OUT: राजस्थान LDC आंसर की 2026 जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

 आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 27 जुलाई से 29 जुलाई, 2026 तक खुली रहेगी. 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जिन भी उम्मीदवारों ने 5 और 6 जुलाई को हुई लोअर डिवीजन क्लर्क की भर्ती परीक्षा दी है, वो RSSB आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं. 
अपने जवाबों का मिलाकर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं. वहीं किसी सवाल का जवाब अगर गलत लगता है तो आप आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं . आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 27 जुलाई से 29 जुलाई, 2026 तक खुली रहेगी.  एक बार फाइनल आंसर की जारी होने के बाद, आगे कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी.

Rajasthan LDC Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Rajasthan LDC Answer Key 2026 का लिंक होगा. इस लिकं पर क्लिक करें.
  • लॉगिन कर सबमिट करें.
  • आंसर की की PDF स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे डाउनलोड करके रख लें.

बोर्ड के अनुसार, किसी भी उत्तर पर आपत्ति जताते समय उम्मीदवारों को फीस का भुगतान भी करना होगा. हर प्रश्न के लिए 100 रुपये की फीस जाम करनी होगी, जो कि केवल  ऑनलाइन जमा करनी होगी. RSSB सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा. फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट को जारी किया जाएगा. रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.

राजस्थान LDC एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  1. राजस्थान LDC परीक्षा 2026 कब हुई थी: 5 और 6 जुलाई, 2026
  2. प्रोविजनल आंसर की जारी कब जारी हुई: 24 जुलाई, 2026
  3. आपत्ति दर्ज करने का समय: 27 जुलाई से 29 जुलाई, 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) इस भर्ती के जरिए क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट के कुल 10,644 भरने वाला है.

ये भी पढ़ें- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया CBO का फाइनल रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button