भाजपा( bjp) ने मध्य प्रदेश के चार नए जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। राजेंद्र मिश्रा को मऊगंज का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, वैशाली महाले को पांढुर्णा का, कमलेश सुहाने को मैहर का, और कमल नयन को बड़वानी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
हाल ही में मऊंगज, पांढुर्णा और मैहर को नए जिले का दर्जा दिया गया है। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन नए जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
One Comment