खबर

Jana Nayagan Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन, जानें कैसी है थलापति विजय की आखिरी फिल्म | Jana Nayagan Movie Review in hindi know how is Thalapathy Vijay final film jana nayagan  


Jana Nayagan Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन, जानें कैसी है थलापति विजय की आखिरी फिल्म

Jana Nayagan Movie Review in hindi विजय की जन नायकन का रिव्यू हिंदी में

नई दिल्ली:

Jana Nayagan Movie Review In Hindi:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार विजय की मचअवेटेड फिल्म जन नायकन 23 जुलाई 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जनवरी 2026 से लगातार पोस्टपोन हो रही फिल्म को थियेटरों में जगह मिल गई है. एच. विनोथ द्वारा निर्देशित जन नायकन में बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज से पहले से चर्चा में बनी हुई है क्योंकि यह विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है, जिसके चलते फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले विजय के फैंस जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि फैंस रिव्यू से हटकर फिल्म कैसी है आइए आपको बताते हैं. 

थलापति की धांसू एंट्री 

फिल्म की शुरूआत में ही थलापति विजय की धांसू एंट्री देखने को मिलती है. जेल के अंदर उनका 10 मिनट का फाइट सीन है, जो विजय के फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है. उनके अलावा बॉबी देओल की विलेन के रोल में एक्शन वाली एंट्री भी देखने लायक है. फिल्म के पहले 25 मिनट में जोरदार एक्शन और सिर्फ एक्शन देखने को मिल रहा है. जिससे देखकर कह सके हैं कि ये फुल मसाला फिल्म है और थलापति का आखिरी डांस फैंस के लिए गिफ्ट से कम नहीं है. 

जन नायकन की कहानी

विजय जेल से बाहर आता है. लेकिन कुछ ऐसा होता है कि उस पर उसकी मदद करने वाले जेलर की बेटी की जिम्मेदारी आ जाती है. ममता बैजू ने थलापति की बेटी का रोल निभाया है. फिल्म में भी विजय के किरदार का नाम थलापति है. पूजा हेगड़े और विजय का लव एंगल है. इंडियन नेवी पर अटैक दिखाया गया है. इसे बॉबी देओल अंजाम देता है. 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button