खबर

हर रोज केवल 10 रुपये बचा कर बना सकते हैं 30 से 45 लाख रुपये का फंड, जानें आसान कैलकुलेशन | You can build fund of 30 to 45 lakh Rupees by saving just 10 Rs daily learn the simple calculation



भविष्य सुरक्षित करने के लिए निवेश करना बेहद जरूरी होता है. अगर आपकी कमाई कम है तो आप उसके हिसाब से निवेश शुरू कर सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आप अपनी इनकम से एक छोटा सा अमाउंट जितनी जल्दी निवेश करना शुरू करते है तो भविष्य में आपको निवेश करने की चिंता नहीं सताती है. यानी आप कम उम्र में निवेश करते हैं तो बढ़ती उम्र के साथ यह निवेश बड़ा हो जाता है और अचानक से आपको निवेश के लिए सोचना नहीं होता है. वहीं अगर सैलरी बढ़ने के साथ निवेश को बढ़ाते हैं तो यह और भी फायदेमंद हो जाता है. फिर आपको पैसों की कमी कभी नहीं होगी. 

यह छोटा निवेश आप केवल 10 रुपये रोजाना बचत के साथ कर सकते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी की अगर यह 10 रुपये बचाते हैं तो यह बचत लाखों रुपये बन जाएगी. बस आपको निवेश लॉन्ग टर्म के लिए करनी होगी, जिसमें बेहतर रिटर्न मिलता हो. इसके लिए सबसे अच्छा निवेश म्यूचुअल फंड में होता है यानी आप सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान SIP में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करते हैं तो आपका बड़ा रिटर्न मिलता है.

10 रुपये की बचत कैसे बनेगा लाखों का फंड

10 रुपये की बचत के साथ लाखों रुपये के फंड का कैलकुलेशन बिल्कुल आसान है. अगर आप रोजाना 10 रुपये बचाते हैं तो आप महीने में 300 रुपये की बचत करते हैं. अगर इस 300 रुपये को आप SIP में इनवेस्ट करते हैं तो यह निवेश लाखों रुपये बन जाएंगे. हालांकि इस बचत के साथ आगे के सालों में आपको निवेश का एक पैटर्न बनाना होगा. जिसके बाद यह एक बड़ा फंड बन जाएगा. 

इस 300 रुपये के निवेश में आप अपनी बढ़ती सैलरी के साथ हर साल निवेश को 10 प्रतिशत बढ़ा देते हैं और निवेश 30 साल तक करते हैं तो यह फंड करीब 30 से 45 लाख रुपये तक बन जाएगा. यानी अगर आप 20 या 25 साल की उम्र में यह निवेश करते हैं तो 50-55 साल की उम्र में इतना बड़ा फंड होगा जिससे आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं. जो मौजूदा समय में इस उम्र में एक मिडिल क्लास परिवार नहीं कर पाता है.

आपको बता दें SIP के लिए बाजार में कई सारे फंड है जिसमें लान्ग टर्म में 12 से 15 फीसदी तक रिटर्न मिलता है. आपको केवल इस तरह के फंड का चुनाव करना होगा. 

अगर मिलता है 12 फीसदी का रिटर्न

300 रुपये से शुरू किए निवेश पर 12% संभावित सालाना रिटर्न पर आपका कुल निवेश 5,92,178 रुपये की होगी. वहीं इस पर मिलने वाला अनुमानित कुल रिटर्न 20,58,059 रुपये होगी. यानी आपकी अंतिम कुल फंड 26,50,237 रुपये की होगी. 

अगर मिलता है 15 फीसदी का रिटर्न

इस तरह 15 फीसदी के संभावित सालाना रिटर्न पर आपका कुल निवेश 5,92,198 रुपये की ही होगी. लेकिन इस पर मिलने वाला अनुमानित कुल रिटर्न 39,14,502 रुपये होगी. यानी आपकी अंतिम कुल फंड 45,06,681 रुपये की होगी.

यह भी पढ़ेंः एक लाख रुपये के बजट में शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस; नौकरी छोड़कर बनें अपने खुद के बॉस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button