खबर

WMO 2027 Calendar Competition : मौसम की बेहतरीन तस्वीरें भेजकर पाएं वैश्विक पहचान, ऐसे करें आवेदन, ये है लास्‍ट डेट | WMO Calendar Photography Competition 2027 World Meteorological Organization Weather Photography Competition how to apply last date



अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और मौसम से जुड़ी शानदार तस्वीरें कैद की हैं, तो आपके पास उसे पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का शानदार मौका है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization-WMO) ने WMO Calendar Photo Competition 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कैसे कर सकते हैं आवेदन और क्‍या है लास्‍ट डेट, जानें. 

क्या है WMO Photo Competition 2027

WMO हर साल अपने आधिकारिक कैलेंडर के लिए दुनिया भर से मौसम, जलवायु और प्रकृति से जुड़ी आकर्षक तस्वीरें आमंत्रित करता है. साल 2027 की प्रतियोगिता का विषय Your Weather, Your World रखा गया है. इसका उद्देश्य ऐसी तस्वीरों को सामने लाना है, जो मौसम और जलवायु का लोगों के जीवन, पर्यावरण और समुदायों पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाती हों. 

कौन कर सकता है आवेदन

इस प्रतियोगिता में दुनिया के किसी भी देश के व्यक्ति या समूह भाग ले सकते हैं. हालांकि, WMO सचिवालय के कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं हैं. 

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक प्रतिभागी 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद प्राप्त होने वाली एंट्री पर विचार नहीं किया जाएगा. 

फोटो भेजने के लिए जरूरी नियम

  • फोटो का न्यूनतम रेजोल्यूशन 4000 × 3000 पिक्सल होना चाहिए. 
  • फाइल JPEG या TIFF फॉर्मेट में हो. 
  • केवल लैंडस्केप (Horizontal) ओरिएंटेशन वाली तस्वीरें स्वीकार की जाएंगी. 
  • रंगीन और ब्लैक-एंड-व्हाइट दोनों प्रकार की तस्वीरें भेजी जा सकती हैं. 
  • प्रतिभागी अधिकतम 3 तस्वीरें भेज सकते हैं. 
  • AI से बनी तस्वीरें स्वीकार नहीं होंगी. 

WMO ने स्पष्ट किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई या AI की मदद से बदली गई तस्वीरें स्वीकार नहीं की जाएंगी. अगर किसी तस्वीर में AI का उपयोग पाया जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा. 

विजेताओं को क्या मिलेगा

चयनित तस्वीरों को WMO Calendar 2027 में प्रकाशित किया जाएगा. WMO की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जाएगा. World Meteorological Day 2027 सहित विभिन्न वैश्विक संचार अभियानों में उपयोग किया जा सकता है. यह प्रतियोगिता पुरस्कार राशि से अधिक वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा का मौका देती है. 

कैसे करें आवेदन

प्रतिभागी WMO की आधिकारिक वेबसाइट https://wmo.int/calendar2027 पर जाकर प्रतियोगिता के नियम, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देख सकते हैं. वहीं से ऑनलाइन एंट्री भी जमा की जा सकती है. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button